फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिम हैक कर बैंक अधिकारी से ठगे दो लाख, एयरटेल भी दोषी करार 

Sat, 15 Jul 2017 09:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम

सार


-एक माह बाद पुलिस ने मामला दर्ज किया 
- एयरटेल भी दोषी करार, नंबर ब्लॉक नहीं करने पर हो रही पूछताछ 
 
विज्ञापन
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पालम विहार थाना क्षेत्र में जालसाजों ने युवक का सिम हैक कर उसके खाते से दो लाख रुपये निकाल लिए। पुलिस ने पीड़ित युवक की शिकायत पर दो माह बाद मामला दर्ज करके जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


सेक्टर-23 निवासी अमित मल्होत्रा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि 28 मई को उसके एयरटेल सिम से बिना फोन किए पैसे कट रहे थे। इस पर उसे शक हुआ तो उसने एयरटेल के कस्टमर केयर पर कॉल कर जानकारी ली।

उन्होंने बताया कि इस फोन से कॉल और मैसेज किए गए हैं, इसलिए पैसे कट रहे है। इस पर अमित ने एयरटेल का चार बार फोन कर नंबर ब्लॉक करने के लिए कहा। लेकिन एयरटेल कस्टमर ने कार्ड ब्लॉक नहीं किया।
विज्ञापन


जिस कारण अमित के खाते से हैकर्स ने 11 बार में   1,97000 रुपये अपने खातों में ट्रांसफर कर लिए। जांच अधिकारी ने प्रवीन मलिक ने बताया कि मामला दर्ज कर लिया है। जिन खातों में पैसे ट्रांसफर हुए थे।

वह खाते बिहार और झारखंड के अलग-अलग बैंकों के हैं। बैंकों को खाते सील करने के लिए पत्र लिखा गया है, जबकि एयरटेल द्वारा नंबर ब्लॉक न करने पर उनको भी पूछताछ के लिए बुलाया गया है। 

एयरटेल सिम को आसानी से किया जा सकता है हैक
साइबर सेल इंस्पेक्टर आनंद सिंह ने बताया कि ज्यादातर हैकर्स एयरटेल की सिम को हैक करते हैं। दूसरे मोबाइल नेटवर्क की सिम को जल्द हैक नहीं किया जाता है। इसलिए हैकर्स एयरटेल के सिम को आसानी से हैक करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें