फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवविवाहिता को ससुराल के बाहर मारी गोली, खुद भी खत्म कर ली जिंदगी

Sun, 01 May 2016 08:44 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
नवव‌िवाह‌िता को मारी गोली - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गीता कालोनी इलाके में शनिवार रात एक युवक ने नव विवाहिता को उसके ससुराल के बाहर गोली मारकर हत्या कर दी और खुद कनपटी पर गोली मारकर जान दे दी। पुलिस इसे प्रेम प्रसंग का मामला मानकर जांच में जुट गई है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार शनिवार रात करीब साढ़े आठ बजे पुलिस को सूचना मिली कि गीता कालोनी के न्यू लाहौर कालोनी शास्त्री नगर में एक युवक ने युवती को गोली मारकर खुदकुशी कर ली है।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जख्मी युवती को पास के अस्पताल में भर्ती कराया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवती को दो गोली मारी गई है। वहीं युवक ने अपने कनपटी पर गोली मार ली थी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

गोली की आवाज सुनते ही वहां अफरा-तफरी मच गई

खुद भी कर ली खुदकुशी - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
गोली की आवाज सुनते ही वहां अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंचे लोगों ने युवक और युवती को जख्मी हालत में देखकर पुलिस को सूचना दी। युवती की पहचान न्यू लाहौर कालोनी शास्त्री नगर निवासी नेहा (24) के रूप में हुई।

नेहा ब्यूटीशियन का काम करती थी। जांच के बाद पुलिस ने बताया कि नेहा की गत 22 अप्रैल को शादी हुई थी। घटना के समय वह ससुराल से एक किलोमीटर दूर मायके से आ रही थी।

इसी दौरान युवती के पड़ोस में रहने वाले कमल (25) ने आनंद डेयरी वाली गली में उसे रोका और उस पर दो गोली चला दी। नेहा को गोली मारने के बाद उसने अपनी कनपटी में गोली मार ली। पुलिस के अनुसार मामला प्रेम प्रसंग का है। पुलिस युवती के मायके वाले से पूछताछ कर जानकारी हासिल कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें