फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉलीवुड की जगह दुकानदार ने थमा दी ब्लू फिल्म की सीडी

विज्ञापन
विज्ञापन
हॉलीवुड फिल्मों के शौकीन एक युवक को घर पर शर्मिदगी का सामना करना पड़ा। दुकानदार ने हॉलीवुड फिल्म की जगह उसे ब्लू फिल्म की सीडी दे दी।
विज्ञापन


युवक ने दुकानदार के खिलाफ थाने में शिकायत दी है। शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने दुकान पर छापा मारा तो दुकानदार के पास काफी मात्रा में अश्लील फिल्मों की सीडी मिलीं।

पुलिस ने दुकानदार के खिलाफ अश्लील फिल्मों की सीडी बेचने का मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है।

जब घर में चलने लगी ब्लू फिल्म

दिल्ली पुलिस के अनुसार रविंद्र सिंह (25) सपरिवार प्रताप नगर में रहता है। उसे हॉलीवुड की फिल्में देखने का बहुत शौक है। बीती 12 अप्रैल को उसने प्रताप नगर के शनिवार बाजार में सीडी बेचने वाले दुकानदार से हॉलीवुड फिल्म की चार सीडी खरीदी।

वह सीडी लेकर घर पहुंचा और फिल्म देखने के लिए जब उसने सीडी प्लेयर में सीडी लगाई तो हॉलीवुड फिल्म की जगह ब्लू फिल्म चलने लगी।

घर में अश्लील फिल्म चलने से रविंद्र श्‍ार्मसार हो गया और वह इस बात की ‌शिकायत करने दुकानदार के पास पहुंच गया।

विज्ञापन

शिकायत करने पर भिड़ गया दुकानदार

रात में दुकानदार के न मिलने पर अगले दिन फिर दुकानदार के पास शिकायत करने के लिए पहुंचा, लेकिन वह नहीं मिला। 19 अप्रैल की रात दुकानदार के पास आया तो शिकायत सुनकर वह उससे भिड़ गया।

दोनों के बीच हुई कहासुनी के बाद रविंद्र ने सौ नंबर पर पुलिस को फोन कर इसकी शिकायत की। तफ्तीश के दौरान पुलिस को दुकान से काफी मात्रा में अश्लील फिल्मों की सीडी मिली। जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया।

गिरफ्तार दुकानदार की पहचान त्रिनगर निवासी नंद किशोर के रूप में हुई है। जांच में पता चला है कि आरोपी दुकानदार काफी अरसे से अश्लील फिल्मों की सीडी बेच रहा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें