ग्रेटर नोएडा के जेवर स्थित जहांगीरपुर कस्बे में बृहस्पतिवार शाम फटी चुनरी को वापस करने गई किशोरी का दुकानदार से झगड़ा हो गया। इस दौरान दुकानदार ने बाल पकड़कर लड़की का सिर एक दीवार में दे मारा, जिससे उसे चोट लग गई।
इसके बाद लड़की के परिजनों और दुकानदार के साथियों में जमकर मारपीट हुई, जिसमें दोनों ओर से आठ लोग घायल हुए। किशोरी की शिकायत पर जेवर कोतवाली पुलिस मामले की जांच कर रही है।
जहांगीरपुर कस्बा निवासी लड़की बृहस्पतिवार को लगने वाले साप्ताहिक बाजार से चुनरी खरीदी। घर आने पर उसे देखा कि चुनरी फटी है। कुछ देर बाद वह जब चुनरी वापस करने पहुंची तो दुकानदार ने इनकार कर दिया।