शादी का झांसा देकर दिल्ली यूनिवर्सिटी की पूर्व छात्रा से यौन शोषण का मामला प्रकाश मेें आया है। शिकायत कोतवाली पुलिस से करने पर जब रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई तो पीड़िता ने ब़ृहस्पतिवार को एसएसपी से मामले की शिकायत की। एसएसपी ने कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
पुलिस के मुताबिक, पीड़िता नगर कोतवाली थानाक्षेत्र की रहने वाली है। दिल्ली यूनिवर्सिटी के एक कालेज की पूर्व छात्रा है। पीड़िता की मानें तो उसकी मुलाकात करीब एक साल पहले कालेज आते जाते दिल्ली शाहदरा निवासी एक युवक से हुई।
युवक से उसकी दोस्ती हो गई। उसने शादी का वादा कर उससे शारीरिक संबंध बनाए। आरोप है कि मार्च माह में जब युवती ने शादी का दबाव प्रेमी पर बनाया तो वह आनाकानी करने लगा।
मामले की शिकायत पुलिस से करने की बात कहने पर आरोपी अपने भाई और तीन दोस्तों के साथ पांच अप्रैल को छात्रा के घर पहुंचा। घर पर छात्रा और उसकी मां अकेली थी।
इस दौरान आरोपियों ने अभद्रता की और छात्रा के साथ मारपीट कर मामले की शिकायत पुलिस से करने पर जान से मारने की धमकी दी। मामले की शिकायत कोतवाली पुलिस से की गई, पुलिस ने कार्रवाई करने की बजाय थाने से टरका दिया था।