फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिससे गैंगरेप, उससे शादी से मुकरा तो केस

Sat, 26 Jul 2014 08:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्तों के साथ मिलकर उसने जिस युवती की अस्मत को लूटा, अब उससे शादी करने को भी इंकार कर दिया है। मामला, पंजाब के कपूरथला जिले का है।
विज्ञापन


पीड़िता की शिकायत पर थाना सुल्तानपुर लोधी पुलिस ने घर से युवती का अपहरण कर दुराचार करने वाले तीन आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। पीड़िता ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 18 जुलाई की रात वह अपने घर में माता-पिता के साथ सो रही थी उसी समय उसके साथ वारदात हुई।
विज्ञापन

तीनों ने उसके साथ दुराचार किया

रात को बाथरूम जाते समय घर के आसपास दीवारें न होने का फायदा उठाते हुए आरोपी सरूप सिंह, गुरप्रीत सिंह, भजन सिंह निवासी गांव लाटियावाल घर में घुस आए और जबरन उसे उठाकर खेतों में बने मोटर वाले कमरे में ले गए। वहां तीनों ने उसके साथ दुराचार किया। इसके बाद तीनों फरार हो गए। युवती ने घर पहुंचकर परिजनों को सारी बात बताई।

मामले को दबाने के लिए गांव के कुछ लोगों ने उसकी शादी आरोपी सरूप सिंह से करने का वादा किया लेकिन शुक्रवार को वह मुकर गया। इसके बाद पीड़िता ने सारे मामले की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें