फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल में झगड़ा पड़ा महंगा, सातवीं कक्षा के छात्र ने गंवाई जान

Fri, 27 Oct 2017 10:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
प्रिंस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
उत्तर-पूर्वी दिल्ली के करावल नगर इलाके में बृहस्पतिवार सुबह स्कूल में बच्चों के बीच हुए झगड़े में सातवीं कक्षा के छात्र की मौत हो गई। मृतक की शिनाख्त प्रिंस उर्फ अवधेश (13) के रूप में हुई है। खबर मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए जीटीबी अस्पताल भेज दिया है। इधर, परिजनों ने स्कूल के बाहर खूब हंगामा किया और स्कूल के पास ही मालिक के घर पर पथराव भी किया। प्रिंस के साथ झगड़ा करने वाले आरोपी छात्र को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, प्रिंस उर्फ अवधेश परिवार के साथ सी-38, गली नंबर-13, फेस-10 शिव विहार में रहता था। इसके परिवार में पिता अरविंद, मां कांति, एक भाई वंश व चार बहनें हैं। अरविंद सिलाई का काम करता है। जबकि प्रिंस पास ही गली नंबर-8 स्थित सरस्वती ज्ञान पब्लिक स्कूल में सातवीं में पढ़ता था।

बृहस्पतिवार सुबह करीब 9.45 बजे स्कूल में प्रिंस का क्लास के एक छात्र से झगड़ा हो गया। छात्र ने प्रिंस का गला पकड़कर उसे धक्का दे दिया। प्रिंस का सिर दीवार में लगा और वह गिर गया। बेहोशी की हालत में स्कूल प्रशासन फौरन उसे गोयल नर्सिंग होम ले गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वारदात के समय नहीं था क्लास में कोई शिक्षक

प्रतीकात्मक तस्वीर
पुलिस ने शव कब्जे में लेकर झगड़ा करने वाले छात्र को हिरासत में ले लिया। इधर, परिजनों ने स्कूल के बाहर हंगामा शुरू कर दिया। कुछ लोगों ने स्कूल के मालिक विशेषवर बघेल के घर पर पथराव भी कर दिया। वारदात के बाद से वह फरार है। पुलिस ने स्कूल को जांच के लिए सील कर दिया है। शुक्रवार को शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। 

पुलिस सूत्रों की मानें तो छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि जिस समय क्लास में झगड़ा हुआ था उस समय वहां पर कोई भी शिक्षक नहीं था। आरोपी छात्र ने प्रिंस पर लात-घूंसों से हमला करने के बाद उसका सिर दीवार में दे मारा। कुछ बच्चों ने पुलिस को बताया है कि वारदात में एक से ज्यादा बच्चे शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें