फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़े भाई से मांगी सात लाख की रंगदारी, न देने पर परिवार को खत्म करने की धमकी

Mon, 17 Oct 2016 10:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
पुलिस - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
बुराड़ी में एक शख्स ने अपने छोटे भाई पर सात लाख की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया है। रुपये नहीं देने पर आरोपी ने परिवार समेत जान से मारने की धमकी भी दी है। 
विज्ञापन


पीड़ित ने थाने में दी शिकायत में कहा है कि उसका भाई आपराधिक वारदात को अंजाम देता है। आरोपी को शक है कि उसकी मुखबिरी की वजह से ही पुलिस ने उसे गिरफ्तार किया था। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, मोहम्मद मनसाद पत्नी और चार बच्चों के साथ बुराड़ी में रहता है। मनसाद ने बताया कि उसका छोटा भाई गुलशेर (28) आपराधिक वारदात को अंजाम देता है। 
विज्ञापन


इस वर्ष 30 मार्च को उसकी मां की तबियत खराब हो गई थी। गुलशेर उसे देखने के लिए अस्पताल पहुंचा था, जहां पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस घटना के बाद गुलशेर को लगता है कि मनसाद की मुखबिरी की वजह से उसे पुलिस ने गिरफ्तार किया था।

मनसाद का आरोप है कि जेल से निकलने के बाद गुलशेर ने उसे फोन पर जान से मारने की धमकी दी और सात लाख रुपये की रंगदारी मांगी है। आरोप है कि 13 अक्तूबर की सुबह गुलशेर ने अपने सहयोगियों के साथ मनसाद पर हमला किया और उसे जख्मी कर दिया। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें