फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पत्नी ने ही कराई फार्म हाउस में चौकीदार की हत्या!

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के भोंडसी थाना क्षेत्र के रायसीना स्थित अंसल फार्म हाउस में चौकीदार की हत्या का मामला सामने आया है। इस मामले में पुलिस जांच में शक की सुई चौकीदार की पत्नी पर जा रही है।
विज्ञापन


हालांकि इस मामले को लेकर पुलिस अभी कुछ नहीं बता रही लेकिन सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस मामले में पुलिस ने उसकी पत्नी को गिरफ्तार कर लिया है जिसमें महिला ने इस हत्याकांड में कई और नामों का खुलासा किया है।

पुलिस के मुताबिक शव को कब्जे में लेकर मृतक चौकीदार के परिजनों को सूचना दे दी गई है उनके आने के बाद ही शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।

ऐसे हुआ खुलासा

हत्याकांड का खुलासा उस वक्त हुआ जब दिल्ली के बसंत कुंज में रहने वाले अंसल फार्म हाउस के मालिक अरिंदम रविवार को फार्म हाउस पहुंचे।

यहां पहुंचने के बाद जब चौकीदार गणेश और उसका परिवार उन्हें दिखाई नहीं दिया तो वे उसे खोजने लगे। इसी दौरान उन्हें फार्म हाउस में तेज बदबू आने से अनहोनी का अंदेशा हुआ और उन्होंने तुरंत इसकी सूचना भोंडसी थाना पुलिस को दी।

सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने जब जांच पड़ताल की तो यहां पर चौकीदार गणेश का शव जमीन में दबा हुआ मिल गया।
विज्ञापन

हत्या के बाद से गायब थी पत्नी

चौकीदार की हत्या का मामला सामने आने के बाद पुलिस ने उसकी पत्नी को ढूंढने की कोशिश की लेकिन वह नहीं मिली। आखिरकार काफी खोजबीन के बाद पुलिस ने चौकीदार की पत्नी को पकड़कर हिरासत में ले लिया।

पुलिस सूत्रों के अनुसार पूछताछ के दौरान उसकी पत्नी ने अपने पति के एक सप्ताह से गायब होने की बात कही तो पुलिस को शक हुआ। इसके बाद पुलिस ने थोड़ी सख्ती बरती तो चौकीदार की हत्या का खुलासा हो गया।

इस हत्याकांड में कई और लोगों के जुड़े होने की बात भी सामने आई है। इसे लेकर पुलिस अभी इस मामले का खुलासा करने से बच रही है। महिला ने अब तक अपने पति के गुमशुदगी को लेकर न तो पुलिस और न ही फार्म हाउस मालिक को सूचना दी थी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें