दिल्ली के फर्श बाजार इलाके में बुधवार शाम बाइक सवार बदमाशों ने प्लास्टिक कारोबारी
के नौकरों को बंधक बनाकर 22 लाख रुपये लूट लिए।
वारदात के बाद दो बाइक पर
आए चार बदमाश फरार हो गए। घटना के समय पीड़ित कारोबारी फैक्ट्री में मौजूद
नहीं थे। छानबीन के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।