फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार बदमाशों फिल्मी स्टाइल में लूटी कैब

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद थाना सेक्टर-7 क्षेत्र में स्कूटी सवार तीन बदमाशों ने कैब चालक को हथियारों के बल पर बंधक बनाकर कर कैब व पर्स लूट लिया।
विज्ञापन


बदमाश कई घंटे तक कार को शहर की सड़कों पर घुमाते रहे और बाद में चालक को रास्ते में फेंक कर फरार हो गए। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।

नीमका गांव निवासी यशपाल सिंह (45) ने रविवार को सेक्टर-7 थाने में दी शिकायत में बताया कि वह गुड़गांव स्थित एक कॉल सेंटर की कैब चलाता है। वह फरीदाबाद के सेक्टर-21डी से रोजाना रात में स्टाफ को लेकर गुड़गांव जाता है।

पंचर बनाने को रोकी गाड़ी तो आए बदमाश

यशपाल के मुताबिक व 2 अगस्त की रात को करीब 10:30 बजे सेक्टर-21डी जाने के लिए निकला। तभी रास्ते में मथुरा रोड पर ट्रैफिक थाने के आगे उसकी गाड़ी पंचर हो गई।

यशपाल सड़क किनारे पंचर ठीक करने लगा। इसी दौरान वहां स्कूटी पर सवार हो कर तीन युवक आए और उसे पकड़ लिया। यशपाल का आरोप है कि दो युवकों ने उसे पकड़ कर गाड़ी की बीच वाली सीट के नीचे डाल दिया और चाकू व कट्टा उसके गले पर लगा दिया।

तीसरा युवक कैब को चलाता हुआ शहर की सड़कों पर कैब को घुमाता रहा और अगले दिन 3 अगस्त की तड़के सुबह करीब 5 बजे मथुरा रोड पर सड़क किनारे उसे फेंक कर कैब लेकर फरार हो गए। जाते समय बदमाश यशपाल का पर्स भी ले गए जिसमें करीब 1300 रुपये थे।
विज्ञापन

लूट की स्कूटी से द‌िया घटना को अंजाम

घटना के बाद चालक ने सेक्टर-7 पुलिस को सूचित किया। यशपाल ने पुलिस को बताया कि दो बदमाश आपस में बातचीत करके भीमा व राजाराम नाम से पुकार रहे थे। पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी। पुलिस के मुताबिक आरोपी कैब बेचने वाले थे और इसकी जानकारी मिलते ही घेराबंदी शुरू कर दी गई।

पुलिस ने राजाराम और लोकेश उर्फ लकी को गिरफ्तार कर लिया, जबकि तीसरे आरोपी की तलाश जारी है। जांच में पुलिस को पता लगा कि बदमाशों ने जिस स्कूटी से लूट को अंजाम दिया था, वह भी सराय ख्वाजा क्षेत्र से लूटी गई थी।

पुलिस ने आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें एक दिन की रिमांड पर भेज दिया गया है। आरोपी भीमा उत्तर प्रदेश, मथुरा के कोसी कलां क्षेत्र का निवासी है, जबकि लोकेश उर्फ लकी है उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ का रहने वाला है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें