फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेप के आरोपी भाजपा नेता को बचाने की कवायद

Sun, 29 Jun 2014 07:24 PM IST
अमर उजाला, इंदिरापुरम
विज्ञापन
विज्ञापन
महिला कार्यकर्ता के साथ रेप के आरोपी भाजपा नेता को गिरफ्तारी से बचाने के लिए कई पार्टी के नेता पैरवी करने में जुट गए हैं।
विज्ञापन


पुलिस अफसरों के पास कई नेताओं के फोन आ रहे हैं। हालांकि शनिवार को भी पुलिस की तीन टीमों ने भाजपा नेता की गिरफ्तारी के लिए गाजियाबाद और एनसीआर में संभावित ठिकानों के लिए छापामारी की।

एसएचओ इंदिरापुरम के अनुसार मामले की जांच कर रही टीम के पास कई दिन से लगातार नेताओं के फोन आ रहे हैं। वे चाहते हैं कि संजय सिंह की गिरफ्तारी न हो। मामले की जानकारी जल्द ही उच्चाधिकारियों को दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


सूत्रों की मानें तो एक बड़े नेता ने एसएचओ को गिरफ्तारी होने पर थाने से हटवाने की धमकी भी दी है। एसएचओ के अनुसार तीन टीमें संजय सिंह की गिरफ्तारी की कोशिश में जुटी हैं। शनिवार को कई स्थानों पर छापेमारी की गई। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें