फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रौसा, सुरी और वीको पर करोड़ों का सट्टा

Thu, 26 Mar 2015 01:16 AM IST
सौरभ पांडेय/अमर उजाला, साहिबाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
वर्ल्ड कप 2015 का भारत बनाम आस्ट्रेलिया का दूसरा सेमीफाइनल भले ही सिडनी में खेला जाना हो मगर दिल्ली-एनसीआर में सट्टे की बिसात बिछ चुकी है।
विज्ञापन


टीम और खिलाड़ियों पर करोड़ों के दांव लगने लगे हैं। ऐसे में पुलिस से बचने के लिए सटोरियों ने बाकायदा कोडवर्ड की भाषा तैयार की है।

मोबाइल और लैपटॉप के जरिए होने वाले इस धंधे के लिए चौका ‘चारा’ बन गया है, तो छक्का ‘छल्ला। रन को ‘रंग’ का नाम दिया जा रहा है।

खिलाड़ियों के नामों का तो आप अंदाजा भी नहीं लगा रहे हैं, जो खिलाड़ी सटोरियों की पहली पसंद हैं, उनमें महेंद्र सिंह धोनी को ‘महंगा’, रोहित शर्मा को ‘रौसा’, सुरेश रैना को ‘सुरी’, विराट कोहली को ‘वीको’ और रवींद्र जडेजा को ‘रज्जो ’नाम दिया गया है।

साहिबाबाद में ही रहने वाले एक बुकी ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि फाॅर्म में चल रहे सुरेश रैना का भाव सेमीफाइनल के लिए बेहद कम है। हालांकि महंगा, रौसा और वीको पर करोड़ों का दांव है।
विज्ञापन


आस्ट्रेलिया का पलड़ा भारी
2011 वर्ल्ड कप में भले ही भारत ने आस्ट्रेलिया को पटखनी दे दी हो, मगर सटोरियों की नजर में अब भी आस्ट्रेलिया भारत से ज्यादा मजबूत टीम है। ऐसे में आस्ट्रेलिया को 48 तो भारत को 50 का रेट दिया गया है।

भावों का मतलब
बुकीज के अनुसार, आस्ट्रेलिया का रेट 48 है। इसका मतलब है कि अगर कोई व्यक्ति आस्ट्रेलिया पर 100 रुपये का दांव खेलता है, तो उसके जीतने पर उसे 148 रुपये मिलेंगे।

वहीं, भारत पर दांव लगाने पर अगर जीत होती है तो उसे 150 रुपये मिलेंगे। ऐसे ही गेंदबाजों की विकेट और बल्लेबाजों के अर्धशतक और शतक पर दांव लगाए जाते हैं।

पुलिस भी सतर्क
सट्टे का बाजार गर्म होता देख पुलिस भी सक्रिय है। सीओ इंदिरापुरम अतुल यादव ने बताया कि इंदिरापुरम की सोसायटीज में कई बार सट्टे का कारोबार पकड़ा गया है। इसे रोकने के लिए एलआईयू और मुखबिरों की मदद ली जा रही है।
विज्ञापन


कहीं भी सट्टे की सूचना मिली तो तुरंत छापेमारी होगी। दिल्ली पुलिस से बचने के लिए सटोरिए टीएचए के होटलों में पनाह ले सकते हैं। ऐसे में होटलों पर विशेष नजर है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें