रोडी-क्रेशर सप्लाई करने वाले व्यवसायी के कार्यालय में रखी गोदरेज की अलमारी का ताला तोड़कर अज्ञात चोर एक लाख 15 हजार रुपये व मोबाईल चोरी कर फरार हो गए।
इस व्यवसायी ने पुलिस चौकी सिटी में इस चोरी की घटना की शिकायत दर्ज करवा दी है। ओल्ड गुड़गांव-अलवर रोड पर बघौला गांव के जहीर ने अपना जहीर खान ट्रांसर्पोट एंड़ कंशट्रक्शन कंपनी के नाम से कार्यालय बनाया हुआ है।
जहीर दिल्ली,गुड़गांव-नोएड़ा में भवन निर्माण सामग्री की सप्लाई का काम करता है। चुंकि ईद पर गाडियों के मालिकों को भाड़ा देना था।
इसीलिए उसने 11 सितंबर को एक लाख 15 हजार रुपये अपने कार्यालय में रखी गोदरेज की अलमारी में रख दिए।11 सितंबर की रात्रि को जहीर के कार्यालय के गेट की चिटकनी खुली रह गई।
मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने उसके कार्यालय में रात्रि को ही प्रवेश कर उसकी गोदरेज की अलमारी का लाँक तोड़कर उसमें रखे एक लाख 15 हजार रुपये तथा एक मोबाईल जिसकी कीमत लगभग 12 हजार रुपये है आसानी से चोरी कर फरार हो गए।
सुबह जब जहीर ने अपने आफिस की अलमारी को खुला देखा तो उसकी आखें फटी की फटी रह गई। अलमारी में देखा तो उसमें रखे रुपये गायब थे जहीर ने चोरी की घटना की शिकायत पुलिस चौकी में दर्ज करवा दी है।
जहीर के कार्यालय पर हुई चोरी की शिकायत मिल गई है। इस मामले की जांच चल रही है। जांच के बाद जो भी अज्ञात चोर हैं उनकी पहचान कर शीघ्र ही गिरफ्तार किया जाएगा। -सुरेश पाल, पुलिस चौकी सिटी इंचार्ज, फिरोजपुर झिरका।