फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालिक के बेटे ने किया 12वीं की छात्रा से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
गाजियाबाद के मुरादनगर में मकान मालिक के बेटे ने नशीला पदार्थ सुंघाकर बारहवीं की छात्रा से रेप कर डाला। आरोपी मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी देकर मकान में तमंचा लिए मंडराता रहा।
विज्ञापन


इसके चलते पीड़ित परिवार चार दिन तक मकान में कैद रहा। सोमवार शाम किसी तरह पीड़ित परिवार थाने पहुंचा और आरोपी फुरकान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। पीड़ित परिवार करीब एक साल से इस मकान में किराए पर रह रहा है।

मैन रोड निवासी पीड़िता के मुताबिक वारदात 30 जुलाई की है। वह रात में अपनी बहन के साथ कमरे में सोई थी। गर्मी के चलते दरवाजा खुला था। इसी बीच आरोपी दीवार कूदकर मकान में घुसा और छात्रा को नशीला पदार्थ सुंघाकर खींचता हुआ ऊपर के कमरे में ले गया।
विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

मकान के बाहर हाथ में तमंचा लिए मंडराता रहा

ऊपर के कमरे में ले जाकर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। इसी बीच छात्रा को होश आ गया और उसने शोर मचा दिया, जिस पर उसकी बहन कमरे में पहुंच गई। आरोपी दोनों बहनों को तमंचा दिखाकर भाग गया।

पीड़ित परिवार की मानें तो वारदात के बाद आरोपी ने मुंह खोलने पर जान से मारने की धमकी दी थी और मकान के बाहर हाथ में तमंचा लिए मंडराता रहता था। चार अगस्त की शाम पीड़ित परिवार किसी तरह चकमा देकर थाने में पहुंचा और पुलिस को जानकारी दी।

एसओ आरपी शर्मा के मुताबिक पीड़िता की शिकायत पर आरोपी फुरकान के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने छात्रा को मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें