जवाहर कॉलोनी के एक घर और जयपुर में ज्वैलरी शोरूम में चोरी करने के आरोप में गिरफ्तार रोमानियाई नागरिकों का आपराधिक रिकॉर्ड उनके देश में भी है। यह जानकारी सारन थाने में आए रोमानिया के काउंसलेट ने दी।
काउंसलेट ने थाना इंचार्ज से भारतीय कानून के तहत गिरफ्तारी और कानूनी प्रक्रिया की जानकारी ली। इधर, रिमांड पर लिए गए निस्तर, वेल्क जॅनिका और वैदवा एलिन से पुलिस ने पूछताछ की। पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल की गई कार भी कब्जे में ले ली।
मालूम हो कि 17 जुलाई को कैब से आए सात विदेशी नागरिकों ने गुलशन कुमार तनेजा के यहां रेडीमेड कपड़े खरीदने के नाम पर उनके घर में घुसकर नगदी और जेवर चोरी कर लिए थे। डीएलएफ क्राइम ब्रांच टीम की पड़ताल में पता चला था कि चोरी करने वाले रोमानिया के नागरिक हैं।