फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाइक सवार युवक से लूट, मोबाइल और बाइक की चाबी छीनकर भागे बदमाश      

Wed, 07 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
लूट
विज्ञापन
मेंहदीपुर गांव के पास बाइक से हरियाणा लौट रहे युवक से बाइक सवार तीन बदमाशों ने लूट की कोशिश की। युवक बदमाशों से भिड़ गया और कुछ युवक दौड़ लगाते मौके पर पहुंचे। 
विज्ञापन


इसके चलते बदमाश नकदी-बाइक नहीं लूट पाए और चाबी व मोबाइल छीनकर भाग गए। हालांकि पुलिस घटना की जानकारी से इंकार कर रही है।  बताया गया है कि बल्लभगढ़ हरियाणा के सोल्डा गांव निवासी एक युवक ग्रेटर नोएडा की एक कंपनी में नौकरी करता है।

सोमवार को युवक बाइक से अपने गांव को लौट रहा था। इसी दौरान मेहंदीपुर पेट्रोल पंप से कुछ दूर एक बाइक ने ओवरटेक कर उसे रोक लिया। बाइक सवार तीन युवकों ने लूटपास की कोशिश की तो युवक उनसे भिड़ गया। उनके बीच हाथापाई और धक्का मुक्की हुई।
विज्ञापन


इसी दौरान कुछ युवक दौड़ लगाते हुए मौके की तरफ बढ़ रहे थे, उनको देखकर आरोपी बाइक की चाबी और मोबाइल छीनकर भाग गए। अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक बाइक से पीछा न करे और मोबाइल से पुलिस को सूचना न दे। 
विज्ञापन


इसके चलते बदमाश बाइक की चाबी और मोबाइल छीनकर भागे हैं। पुलिस ने इस मामले की शिकायत व सूचना मिलने से इंकार किया है।  
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें