फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऋतु के पिता ने बताया क्यों उनकी बेटी ने 17वीं मंजिल से लगाई छलांग

Fri, 22 Apr 2016 04:35 PM IST
संदीप वर्मा/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
रितु यादव - फोटो : ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
गलगोटिया यूनिवर्सिटी की बीटेक छात्रा ऋतु यादव की मौत के मामले में थाना पुलिस उसकी रूम पार्टनरों से पूछताछ कर रही है। हालांकि अभी तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी।
विज्ञापन


उधर, छात्रा के पिता ने आरोप लगाया कि चारों रूम पार्टनर ने बेटी को कॉलेज से निकलवाने और मुकदमा दर्ज कराने की धमकी दी थी। रात में बेटी के पास जब फोन किया तो रूम पार्टनर उससे लड़ रहीं थी।

बुधवार सुबह एनआरआई सिटी अपार्टमेंट की 17वीं मंजिल से छलांग लगाकर छात्रा ने जान दी थी। उसके पिता विशंभर यादव ने फोन पर बताया कि मंगलवार रात करीब 10.30 जब बेटी को फोन किया तो रूम पार्टनर उसे बुरा भला बोलकर लड़ रहीं थी।
विज्ञापन

बियर की बोतल से मारा और उसकी बेइज्जती की

मृत देहअ - फोटो : डेमो फोटो
उन्होंने मोबाइल पर उनसे बातचीत कर माहौल शांत रखने की बात कही। कहा कि छोटी सी बात को मत बढ़ाएं और सुबह तक उनके पहुंचने का इंतजार कर लें, लेकिन रूम पार्टनरों ने उनके आने का इंतजार नहीं किया। रात में 12 बजे फिर बेटी से मोबाइल पर बात हुई थी तो उसने फोन पर कहा था कि लड़कियां बहुत टार्चर कर रही हैं। उसे कॉलेज से निकलवाने की धमकी दे रही हैं। ऋतु पहले हॉस्टल में रहती थी।

वहां से चारों लड़कियां उसे बहला-फुसलाकर फ्लैट में रहने के लिए ले आईं। गौरतलब है कि पुलिस को एक सुइसाइड नोट मिला है, जिसमें छात्रा ने आरोप लगाया कि उसकी रूम पार्टनर रिचा, प्रीति, विजया और समरा ने प्रीति के ब्वॉयफ्रेंड के सामने उसे बियर की बोतल से मारा और उसकी बेइज्जती की।

छात्रा की मौत के बाद बर्रा विश्व बैंक कॉलोनी कानपुर में रहने वाले परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। ग्रेटर नोएडा पुलिस से छात्रा के पिता ने गुजारिश की है कि उनकी बेटी को इस हाल में पहुंचाने वाली आरोपी लड़कियों को उनके किए की सजा जरूर मिलनी चाहिए।
विज्ञापन

छात्रा ने मौत का जिम्मेदार चारों रूम पार्टनरों को बताया

- फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
ऋतु की मौत के बाद परिवार के लोग सदमे हैं। छात्रा ने मौत का जिम्मेदार चारों रूम पार्टनरों को बताया। सुइसाइड नोट में भी उनका नाम है। इसके बावजूद पुलिस उन्हें गिरफ्तार नहीं कर रही। पुलिस का तर्क है कि मामले की जांच की जा रही है।

इस पर ऋतु के पिता ने सवाल उठाया कि जब सुइसाइड नोट में सब कुछ साफ है तो फिर जांच कैसी ? पुलिस आरोपी छात्राओं को गिरफ्तार क्यों नहीं कर रही है। पुलिस को किसका इंतजार है। क्या उन्हें बचाने की कोशिश तो नहीं की जा रही।

बुधवार को ही युवती का पोस्टमार्टम कराया था। शव को परिजन ले गए हैं। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में युवती की मौत गिरने के कारण सिर और शरीर में चोट लगने की वजह से आई है। 17वीं मंजिल से गिरने से छात्रा के पैर शरीर में धंस गए थे। मामले की जांच की जा रही है। - अनिल प्रताप सिंह, कासना थाना प्रभारी
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें