अपोलो किडनी रैकेट कांड में नया खुलासा सामने आया है। अपोलो अस्पताल का स्टाफ आदित्य सिंह और शैलेष सक्सेना भी इस गोरखधंधे में पूरी तरह शामिल थे। ये दोनों आरोपी प्राप्तकर्ता व डोनर ढूंढते थे।
ये लोग ज्यादातर अपोलो अस्पताल में आने वाले लोगों को ही टारगेट करते हैं। पुलिस ने इन दोनों को शनिवार को कोर्ट में पेश किया। पुलिस ने दोनों को दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
अपोलो अस्पताल के डॉक्टर एसके सरीन काफी दिनों से बाहर गए हुए हैं। पुलिस उनके आने का इंतजार कर रही है। दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार आदित्य सिंह व शैलेष सक्सेना को इंस्पेक्टर बीएस राणा, एसआई नागेन्द्र नागर और शैलेन्द्र शर्मा की टीम ने शुक्रवार शाम को गिरफ्तार किया था।