ओआरओपी योजना से असंतुष्ट पूर्व सैनिक रामकिशन की आत्महत्या का मामला तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और दिल्ली के उप मुख्यमंत्री के बाद मुख्यमंत्री केजरीवाल को भी देर शाम दिल्ली पुलिस ने लेडी हार्डिंग अस्पताल के पास से हिरासत में लिया। केजरीवाल को हिरासत में लिए जाने के बाद थाने के बाहर आम आदमी पार्टी के नेता और कार्यकर्ताओं उनकी रिहाई को लेकर प्रदर्शन किया। देर रात केजरीवाल को दिल्ली पुलिस ने रिहा किया। रक्षा मंत्री मनोहर पर्रिकर ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए डिपार्टमेंट ऑफ एक्स-सर्विसमेन वेलफेयर से विस्तृत जानकारी मांगी है।
वहीं इस मामले में दुबारा गिरफ्तार हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को दिल्ली पुलिस ने फिर से रिहा कर दिया है। रिहा होने के हाद राहुल गांधी ने कहा कि मोदी सरकार को पूर्व सैनिक के परिजनों से मांफी मांगनी चाहिए। बता दें कि पूर्व सैनिक राम किशन ग्रेवाल की आत्महत्या के बाद दिल्ली में राजनीति का हाई वोल्टेज ड्रामा शुरू हो गया।
राजनीतिक ड्रामा का केंद्र राम मनोहर लोहिया अस्पताल बना, जहां कांग्रेस से लेकर आम आदमी पार्टी के बड़े नेता पीड़ित परिजन से मिलने पहुंचने लगे। पूर्व सैनिक के आत्महत्या और सुसाइड नोट की खबर जैसे ही आई नेता राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचने शुरू हो गए।
क्योंकि शव को आरएमएल अस्पताल के ही पोस्टमार्टम घर में रखा गया था। सबसे पहले आप के विधायक कमांडो सुरेंद्र सिंह पहुंचे इसके बाद कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और कांग्रेस नेता किरण चौधरी पीड़ित परिवार से मिलने आरएमएल अस्पताल पहुंचीं।
इसके बाद दिल्ली के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया भी सेनिक के परिजनों से मिलने पहुंचे, लेकिन दिल्ली पुलिस ने उन्हें दिरासत में ले लिया। हंगामा तब शुरू हो गया जब कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी वहां पहुंचे। राहुल गांधी को अस्पताल में पुलिस ने प्रवेश करने से रोक दिया, जिसके बाद स्थिति अनियंत्रित जैसी होने लगी। लिहाजा पुलिस ने सख्ती का प्रयोग किया और राहुल गांधी सहित दूसरे नेताओं को हिरासत में लेकर मंदिर मार्ग थाने पहुंच गई। हालांकि बाद में इन नेताओं को रिहा कर दिया गया। आरएमएल अस्पताल से ही मृतक ग्रेवाल के बेटे को भी पुलिस ने हिरासत में लेकर अपने साथ थाने ले गई। थाने में राहुल गांधी के पहुंचते ही अच्छा खासा ड्रामा शुरु हो गया जिसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर चल रहा है। करीब डेढ़ घंटे तक राहुल एसपीजी के जवानों के साथ आरएमएल अस्पताल पर डटे रहे लेकिन इस दौरान कांग्रेस के महज दो नेता रणदीप सिंह सुरजेवाला और किरण चौधरी ही अस्पताल में मौजूद रहीं।
हिरासत में लिए जाते समय राहुल गांधी ने कहा कि ये नए तरह के भारत का निर्माण हो रहा है। वहीं, पूर्व सैनिक के शव को लेडी हार्डिंग अस्पताल ले जाया गया है। इस बीच दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल भी लेडी हार्डिंग अस्पताल पहुंच गए। हालांकि उन्हें भी अस्पताल में जाने नहीं दिया गया। कुछ देर थाने के रखने के बाद कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी को छोड़ दिया गया है। हालांकि शाम को एक बार फिर से उन्हें कनॉट प्लेस से हिरासत में ले लिया गया।
इस बीच राममनोहर लोहिया अस्पताल के बाहर भारी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता जमा हो गए और नारेबाजी करने लगे। कांग्रेस नेताओं में राहुल गांधी के अलावा ज्योतिरादित्य सिंधिया भी अस्पताल पहुंचे। पुलिस ने उन्हें भी हिरासत में ले लिया। आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के कार्यकर्ताओं की बढ़ती भीड़ के बीच पुलिस और उनके बीच धक्का-मुक्की भी हुई। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह और दिलीप पांडे को भी पुलिस ने हिरासत में लिया। देर शाम दिल्ली पुलिस ने दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल को भी हिरासत में ले लिया गया। जिसके बाद उन्हें आरके पुरम थाने ले जाया गया। वहीं राहुल गांधी को पुलिस तिलक मार्ग थाने ले गई। लेकिन बाद में फिर से उन्हें रिहा कर दिया। दोबारा हिरासत से छोड़े जाने के बाद राहुल गांधी ने कहा कि क्या गलती थी उनके परिवार वालों की और उनके हक की आवाज उठाने पर मुझे क्यों हिरासत में लिया गया। राहुल ने बोला कि रामकिशन ने कुर्बानी दी है। सरकार को कम से कम पूर्व सैनिक के परिवार से माफी मांगनी चाहिए। लोगों को कष्ट देना उन्हें अरेस्ट करना ये सही नहीं है। आपने उनके परिजनों को उस दिन कष्ट दिया है जो उनके जीवन का सबसे मुश्किल दिन है। वो अभी भी हिरासत में हैं।
इससे पहले मीडिया से बातचीत में दिल्ली सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा था कि मैं कैसे हो गया लॉ एन्ड ऑर्डर प्रॉब्लम। मेरे पास कोई असलहा नहीं है। मुझे अस्पताल के बाहर ढाई घंटे रोककर रखा। मेरी पूर्व सैनिक के बेटे से फोन पर बात हुई। मैने उनसे पूछा कि जानकारी मिल रही है कि पुलिस ने आपको मारा-पीटा। तो उन्होंने कहा कि हां। तब मैने कहा कि मैं अभी पहुंचता हूं, जिसके बाद मुझे रोक लिया गया। दिल्ली के डिप्टी सीएम मनीष सिसौदिया को पुलिस ने किया रिहा।
अस्पताल में घुसने की कोशिश कर रहे राहुल गांधी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया और मंदिर मार्ग थाने लेकर गई। यही नहीं इसके बाद पुलिस ने मृतक सैनिक के बेटे को भी हिरासत में ले लिया है।
RGandhi detained at Mandir Marg PS for 'disruption of duty'after he wasn't allowed to enter RML hosp to meet ex-serviceman's family-MK Meena pic.twitter.com/bqtfShbuKe
— ANI (@ANI_news) November 2, 2016
स्पेशल कमिश्नर एमके मीणा का कहना है कि चूंकि मृतक सैनिक के परिजन राजनेताओं से संकर्क करने की कोशिश कर रहे थे और अस्पताल में ही धरना करने वाले थे इसलिए उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
Delhi: Family members detained as well as they are contacting political leaders and holding demonstration here: MK Meena pic.twitter.com/Ks7FwlK2qt
— ANI (@ANI_news) November 2, 2016