फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे की मौत के बाद बहू से की गंदी हरकत

विज्ञापन
विज्ञापन
मल्टीनेशनल कंपनी में असिस्टेंट मैनेजर बहू ने अपने रिटायर्ड बैंक अधिकारी ससुर पर गंदी हरकतें करने का आरोप लगाया है। बहू का आरोप है कि पति की मौत के बाद से ससुर उसके साथ अश्लील हरकतें करते हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में बहू ने थाना इंदिरापुरम में ससुर के खिलाफ रिपोर्ट लिखाई है। ससुर फिलहाल घर से गायब है। कौशांबी निवासी गुड़गांव स्थित एमएनसी में कार्यरत व्यक्ति से महिला की वर्ष 2000 में शादी हुई थी।

वह पति, सास और ससुर के साथ कौशांबी में रहने लगी। इनका 10 वर्ष का बेटा और 9 वर्ष की बेटी है। वर्ष 2012 में पति की अचानक मौत हो गई। पति की जगह पर उसकी कंपनी में ही महिला को असिस्टेंट मैनेजर के पद पर नौकरी मिल गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

सास का देहांत होने के बाद बढ़ गईं मुश्किलें

महिला का आरोप है कि कुछ महीनों बाद ही ससुर उसके साथ छेड़छाड़ और अश्लील हरकतें करने लगे। आए दिन हाथ पकड़ने और जबरदस्ती की कोशिश करने पर आखिर महिला ने परेशानी विदेश में रहने वाली अपनी बहन को बताई।

इसके बाद मंगलवार को महिला ने ससुर के खिलाफ शिकायत दी है। इंदिरापुरम एसओ ने बताया कि ससुर विनोद कुमार खंडेलवाल के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। जल्द ही उनकी गिरफ्तारी कर ली जाएगी।

महिला ने पुलिस को बताया कि इस संबंध में उसने अपनी सास से भी शिकायत की थी। जिसके बाद मामला शांत हो गया था लेकिन कुछ समय बाद सास की मौत हो गई और ससुर जबरदस्ती करने पर उतर आए।

प्रापर्टी विवाद का भी संदेह पुलिस को संदेह है कि मामला दोनों पक्षों के बीच प्रापर्टी विवाद का भी हो सकता है। पुलिस ने बताया कि पूछताछ में पता चला है कि कौशांबी का मकान महिला के नाम है और ससुर उसे खाली नहीं कर रहा था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें