फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छेड़छाड़ का विरोध करने पर सिरफिरे आशिक ने रेता किशोरी का गला

Mon, 04 Jul 2016 01:24 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
चिल्ला गांव स्थित यमुना खादर में रविवार दोपहर छेड़छाड़ का विरोध करने पर एक सिरफिरे आशिक ने 16 साल की किशोरी का गला रेत दिया। गंभीर हालत में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पांडव नगर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक किशोरी परिवार के साथ चिल्ला यमुना खादर में रहती है। परिवार में माता-पिता के अलावा पांच भाई व दो बहनें हैं। किशोरी का परिवार खेती करता है।  रविवार दोपहर में किशोरी के भाई ने देखा कि वह खून से लथपथ पड़ी थी।

उसका गला धारदार हथियार से रेता गया था। फौरन उसने मामले की सूचना परिजनों को देकर उसे अस्पताल पहुंचाया। किशोरी ने परिवार और पुलिस को बताया कि राजकुमार नामक युवक ने उसके साथ छेड़छाड़ की थी। विरोध करने पर उसका गला रेत दिया।
विज्ञापन


इधर, छानबीन के दौरान पुलिस को पता चला है कि किशोरी व राजकुमार की कुछ दिनों से दोस्ती थी। नजर अंदाज करने पर राजकुमार ने वारदात को अंजाम दिया। पीड़िता की शिकायत पर मामला दर्ज कर पुलिस ने आरोपी राजकुमार को गिरफ्तार कर लिया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें