फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंकों से लोन के लिए खेला रिश्ता का खेल, दोस्त को बनाया भाई और मकान मालिक को बाप

Sun, 31 Jul 2016 10:29 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
गिरफ्तार युवक और जब्त फर्जी दस्तावेज - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सेक्टर-39 पुलिस ने एक ऐसे फर्जीवाड़े का खुलासा किया है जिसमें दो दोस्त बैंक से लोन लेने के लिए सगे भाई बन बैठे और जिस मकान में वह किराये पर रहते थे, उसके मकान मालिक को पिता बना लिया। 
विज्ञापन


हालांकि, एक निजी बैंक ने लोन मंजूरी देने से पूर्व उनका वेरिफिकेशन कराया, जहां उनके फर्जीवाड़े का भंडाफोड़ हो गया। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार, करावल नगर, दिल्ली निवासी लक्ष्मीनारायन व झज्जर हरियाणा निवासी सन्नी अहलावत छलेरा स्थित राजेंद्र सिंह के घर में किराये पर रहते थे। 

लक्ष्मीनारायन और सन्नी एक वर्ष पूर्व रियल इस्टेट कंपनी में काम करते थे, उसी दौरान दोस्त बन गए। दोनों ने ही बीटेक की पढ़ाई कर रखी है। दोनों ने नौकरी छोड़ दी और फर्जीवाड़े में लिप्त हो गए। 
विज्ञापन

तैयार किए थे कई फर्जी पैन कार्ड व फर्जी कंपनी के कागजात

गिरफ्तार युवक - फोटो : अमर उजाला
उन्होंने कई फर्जी पैन कार्ड व फर्जी कंपनी के कागजात तैयार किए। इसके जरिये दोनों ने एक दर्जन बैंकों में फर्जी रियल इस्टेट कंपनी के लिए लोन अप्लाई कर दिया। खास बात यह है कि इन्होंने जो फर्जी कंपनी के कागजात तैयार किए, उसमें दोनों ने सगे भाई होना दिखाया। 

मकान मालिक के घर की बिजली बिल से तैयार किए गए फर्जी पहचान पत्र से उन्होंने राजेंद्र सिंह को पिता बना लिया। यह कागजात उन्होंने बैंक लोन के लिए लगा दिए। एक प्राइवेट बैंक ने उन्हें तीन लाख रुपये का लोन मंजूर कर दिया। 

उसी दौरान बैंक का एक्जीक्यूटिव राजेंद्र सिंह के पास पहुंचा और पूछताछ की तो पता चला कि उन्होंने तो कोई लोन अप्लाई ही नहीं किया है और लक्ष्मीनारायन व सन्नी किरायेदार हैं। 

राजेंद्र सिंह ने फौरन बैंक में लोन की रकम देने से मना किया और शिकायत सेक्टर-39 पुलिस से की। पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल की और सेक्टर-42, 48 चौराहे के पास से बृहस्पतिवार रात दोनों आरोपियों को दबोच लिया।
विज्ञापन

9 फर्जी पैन कार्ड, दर्जनों बैंक की पासबुक बरामद

फर्जी दस्तावेज - फोटो : अमर उजाला
पुलिस का कहना है कि इनके पास से 9 फर्जी पैन कार्ड सहित कई एटीएम कार्ड व क्रेडिट कार्ड बरामद किए गए हैं। इसमें से तीन फर्जी कंपनियों के नाम पर बनाए गए हैं। दोनों के पास से दर्जनों बैंक की पासबुक व अन्य कागजात तैयार किए गए हैं। इन्होंने फर्जी कागजात के जरिये बैंक अकाउंट खुलवा रखे थे।

दो शख्स, नाम कई
बैंकों से फ्रॉड करने के लिए दोनों ने मकान मालिक को पिता बनाया और फर्जी कागजात तैयार किए। इतना ही नहीं कई बैंकों में अलग-अलग नामों से लोन अप्लाई कर दिया। 

लक्ष्मीनारायन कभी राहुल तो कभी अमित तो कभी प्रवीण कुमार बन गया। वहीं, सन्नी अहलावत अमित सिंह, कुमार रजनीश बनकर फ्रॉड करने की तैयारी में था।।
 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें