फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप महिला कार्यकर्ता आत्महत्या मामले में आप विधायक शरद चौहान गिरफ्तार

Sun, 31 Jul 2016 09:55 AM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
शरद चौहान
विज्ञापन
आम आदमी पार्टी के एक और विधायक शरद चौहान को दिल्ली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। चौहान पर आप की ही एक महिला कार्यकर्ता को आत्महत्या के लिए उकसाने वाले एक कार्यकर्ता को संरक्षण देने का आरोप है।
विज्ञापन


मालूम हो कि सोनी नामक की आप की महिला कार्यकर्ता की आत्महत्या के बाद से ही परिवार का आरोप था कि आप का ही एक कार्यकर्ता रमेश भारद्वाज उसे लगातार परेशान कर रहा था।

रमेश ने सोनी का यौन शोषण करने की भी कोशिश कर रहा थ जिससे परेशान हो कर उसने खुदकुशी कर ली। परिवार वालों का आरोप था कि रमेश को आम आदमी पार्टी के विधायक शरद चौहान का सं‌रक्षण प्राप्त था। 
विज्ञापन


शिकायत के बाद से ही पुलिस शरद चौहान से कई बार पूछताछ कर चुकी थी। अंततः पुलिस ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन

क्या है पूरा मामला

आप कार्यकर्ता रमेश भारद्वाज ग‌िरफ्तार - फोटो : अमर उजाला
आप की महिला कार्यकर्ता सोनी की आत्महत्या मामले में आज आप के एक कार्यकर्ता रमेश भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने पहले ही गिरफ्तार कर लिया था।

मालूम हो कि आप कार्यकर्ता सोनी ने आत्महत्या से पूर्व जो बयान दिया था उसका वीडियो सोशल मीडिया में पहले से ही मौजूद है। इस वीडियो में आप नेताओं पर मदद न करने का आरोप भी लगाया गया है।

आत्महत्या का कारण रमेश भारद्वाज पर यौन शोषण और छेड़छाड़ की एफआईआर के बावजूद जमानत मिल जाने से आहत होना बताया गया है। वहीं रमेश भारद्वाज को स्थानीय आम आदमी पार्टी विधायक शरद चौहान का संरक्षण का आरोप शुरु से ही लगता रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें