फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नेेताजी की बात नही मानना पड़ा थानेदार को महंगा, कई बार किया तबादला

Thu, 02 Nov 2017 05:40 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गुरुग्राम
विज्ञापन
haryana police
विज्ञापन
भाजपा की केंद्र सरकार में ऊंचे पद पर बैठे एक नेता की बात न मानना होडल के थानेदार को काफी महंगा पड़ा है। उक्त नेता द्वारा एसपी से थानेदार के प्रति रोष प्रकट करने पर पहले तो थानेदार का तबादला जिले में ही एक दिन में तीन बार अलग-अलग थानों में किया गया, लेकिन उसके बाद भी थानेदार द्वारा नेताजी के दरबार में हाजिरी न लगाने पर अब उनका तबादला जिले से बाहर अंबाला करा दिया गया है।
विज्ञापन


थानेदार के तबादले के बाद होडल शहर के लोगों में रोष है और उन्होंने मांग की है कि उन्हें वापिस होडल बुलवाया जाए। चर्चा है कि होडल थाने में कार्यरत थाना प्रभारी रतनलाल का गत दिनों केंद्र सरकार में उच्च पद पर बैठे एक नेता जी से पलवल दौरे के दौरान कुछ खटफट हो गई थी। बताया जाता है कि  उसी खटफट के चलते थाना प्रभारी रतनलाल का एसपी से कहकर होडल थाने में तबादला कराया।

वहां से उसी दिन हथीन में और फिर पलवल में फिर वापिस होडल में करवा दिया। उसके बाद भी थाना प्रभारी से संतुष्टी नहीं हुई और उनका तबादला अब अंबाला करवा दिया गया है। चर्चा है कि थाना प्रभारी ने नेताजी जी के कहने पर किसी बदमाश को नहीं छोड़ा था। बस इसी बात को लेकर नेेताजी  नाराज चल रहे हैं।
विज्ञापन


होडल निवासी अजय सौरोत ,घनश्याम , दुकानदार नदकिशोर भारद्वाज ,मास्टर हेतराम , मास्टर ज्ञानचंद , व्यापारी कश्मीरी लाल , वैश्य समाज के प्रधान बबली परदेसी , नगर परिषद् की वाइस चेयरमेन आशा तायल का कहना है कि जब से रतन लाल होडल के थाना प्रभारी बने, तब से शहर में कुछ आपराधिक गतिविधियां कम हुई थीं। उन्होंने मांग की है कि उनका तबादला वापस किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें