नूंह रोड़वेज डिपो के रिकार्ड रुम में शनिवार की रात किसी अज्ञात व्यक्ति ने आग लगा दी। जिससे रिकार्ड रुम में रखी चालकों व परिचालकों के रिकार्ड की अलमारी का सारा रिकार्ड जलकर राख हो गया।
यहां गनीमत यह रही कि रिकार्ड रुम में रखे अन्य रिकार्ड तक आग पहुंचती उससे पहले ही उस पर काबू पा लिया गया। नूंह शहर चौकी पुलिस ने ड्यूटी इंस्पेक्टर की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
वहीं एफएसएल की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर सैंपल ले चुकी है तो फिंगर प्रिंट एक्सपर्ट का खबर लिखे जाने तक इंतजार किया जा रहा था। हालांकि यह आग किसने लगाई, यह अभी जांच का विषय है, लेकिन पुलिस समेत रोड़वेज विभाग की शक की सूई लगातार विभाग के ही किसी कर्मचारी पर घूम रही है।
नूंह रोड़वेज डिपो का सारा रिकार्ड नए बस स्टैंड़ के प्रथम तल पर स्थापना शाखा-2 के रुम में रखा हुआ था। जिसमें किसी अज्ञात व्यक्ति ने पीछे से चढ?र, खिड?ी की जाली तोड़ी और एक विशेष अलमारी को निशाना बनाया। अलमारी को किसी नुकीली चीज से तोड?र उसमें आग लगाई गई। पुलिस को मौके पर माचिस, खिड़की के शीशे पर ऊंगलियों के निशान समेत कई अहम सबूत मिले है।
कर्मचारी ने ही लगाई आगऱ् मौके पर मिले सबूतों के हिसाब से तथा न कोई शार्ट-सर्किट होने और न ही कोई लूटपाट होने से साफ झलक रहा है कि रिकार्ड में आग रिकार्ड से संबंध रखने वाले ही किसी कर्मचारी ने लगाई है।
नूंह सिटी चौकी प्रभारी महेंद्र सिंह ने दावा किया है कि आग लगाने में विभाग का ही कोई कर्मचारी शामिल है। मुकदमा दर्ज कर लिया गया है तथा जांच की जा रही है, इस मामले से बहुत जल्द पर्दा उठ जाएगा। प्रथम जांच में पाया गया है कि वहां आग न तो शार्ट सर्किट से लगी है और न ही किसी स्वभाविक कारण से। आग लगाने वाले ने किसी खास वजह से एक ही अलमारी को निशाना बनाया है।
वहीं विभागीय सूत्रों के मुताबिक जिस अलमारी में आग लगी, उसमें चालक व परिचालकों को रिकार्ड रखा हुआ था। हाल ही में विभाग के दो चालकों के लाईसेंस फर्जी पाए गए थे। जिनकी फाइल चंड़ीगढ़ उच्चाधिकारियों के पास गई हुई है। जिसमें से एक चालक को विभाग ने बर्खास्त करने से पहले दिए जाने वाला नोटिस थमा दिया है तो दूसरे की फाइल अभी अधिकारियों के पास ही है।
जिस अलमारी में आग लगी, उसे इस खिड़की के बाहर से किसी नुकीली चीज से इस प्रकार तोड़ा गया है कि आग केवल उसी में लगे। जबकि बाहरी व्यक्ति आग लगाता तो पूरे रिकार्ड रुम में आग लगा सकता था। इसलिए विभाग के अधिकारियों व कर्मचारियों तथा पुलिस के शक की सूई लगातार विभाग के ही किसी कर्मचारी पर घूम रही है।
जानबूझकर लगाई आगऱ् शिकायतकर्ता व ड्यूटी इंस्पेक्टर रतीपाल ने कहा कि पुलिस को शिकायत दे दी गई है। जिस प्रकार से देखा जा रहा है, उससे लग रहा है कि आग जानबूझकर लगाई गई है। आग किसने और क्यों लगाई पुलिस इसकी जांच कर रही है।