फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में कैंसर बताकर 45 हजार ऐंठे

Mon, 03 Apr 2017 04:11 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
FRAUD
विज्ञापन
सेक्टर-11 के एक अस्पताल में जांच रिपोर्ट में कैंसर बताकर इलाज करने और 45 हजार रुपये ऐंठने  का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर सेक्टर-24 थाना पुलिस एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, कृष्णा नगर (दिल्ली) निवासी विकास बाबा के इकलौते पुत्र शिवम (24) की आंख के ऊपर एक गांठ थी। विकास ने बताया कि उन्होंने शिवम को सेक्टर-11 के एक अस्पताल में दिखाया था।

वहां जांच के बाद डॉक्टरों ने शिवम को कैंसर होेने की जानकारी दी और जांच रिपोर्ट बनाकर परिजनों को दे दी। कैंसर होने की जानकारी मिलने के बाद शिवम का शादी की रिश्ता टूट गया।
विज्ञापन


नौकरी भी छूट गई और मां का रो-रोकर बुरा हाल हो गया।  27 जनवरी को शिवम का इलाज कर गांठ निकाल दी गई और 28 जनवरी को छुट्टी दे दी गई। इसके लिए अस्पताल ने उनसे 45 हजार रुपये लिए।

इसके बाद जब विकास ने दिल्ली के राजीव गांधी कैंसर संस्थान में जाकर शिवम की दोबारा जांच करवाई तो कैंसर नहीं निकला। विकास ने जब दोबारा सेक्टर-11 अस्पताल पहुंचकर डॉक्टरों को जांच रिपोर्ट दिखाई तो अस्पताल ने कहा कि गलती से कैंसर की रिपोर्ट बन गई थी।

इसके बाद विकास ने सेक्टर-24 थाने में शिकायत की दी, लेकिन जांच के बाद एफआईआर दर्ज करने के नाम पर पुलिस उन्हें टरकाती रही। उन्होंने एसएसपी से शिकायत की, जिसके बाद सेक्टर-24 थाना पुलिस ने केस दर्ज किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें