फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

14 साल की लड़की से दोस्त ने किया रेप

Tue, 22 Apr 2014 02:27 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के थाना कंझावला इलाके में 14 वर्षीय लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। लड़की ने पड़ोस में रहने वाले अपने दोस्त पर दुष्कर्म का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


मेडिकल जांच में पुष्टि के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म और पोक्सो के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार 14 वर्षीय किशोरी सपरिवार कंझावला इलाके में रहती है। किशोरी के परिजनों ने रविवार शाम कंझावला थाने पहुंचकर बेटी के साथ दुष्कर्म किए जाने की शिकायत की।

यह भी पढ़ें:प्रॉपर्टी के लिए महिला ने खुद शूट कराया अश्लील वीडियो

शिकायत में बताया कि पड़ोस में रहने वाले विक्की (18) से किशोरी की काफी दिनों से दोस्ती थी। किशोरी का आरोप है कि विक्की ने रविवार को उसे अपने पास बुलाया था। वह मिलने के लिए उसके घर गई थी।
विज्ञापन


घर पर विक्की ने जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने उसका मेडिकल करवाया, जिसमें दुष्कर्म की पुष्टि होने के बाद मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि शिकायत दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस दबिश दे रही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें