फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जबरन भरा सिंदूर और फिर किया रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
गुड़गांव के सुशांत लोक थाना क्षेत्र में 14 साल की नाबालिग के साथ एक युवक ने पहले जबरदस्ती शादी की, फिर कई बार दुष्कर्म किया।
विज्ञापन


पीड़िता के परिजनों ने जब इसका विरोध किया तो युवक ने अपने पिता के साथ मिलकर नाबालिग के परिजनों को धमकाया। पुलिस ने दोनों बाप-बेटे को गिरफ्तार कर लिया। दोनों को अदालत में पेश किया गया।

वहां से युवक को एक दिन की रिमांड पर लिया गया है, जबकि उसके पिता को जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

मंदिर में जबरदस्ती भर दी मांग

पश्चिम बंगाल का एक परिवार काफी समय से पारस अस्पताल के पीछे झुग्गी बस्ती में रहता है। पीड़िता के पिता ने पुलिस को बताया कि उसकी नाबालिग बेटी को उनकी पड़ोस में रहने वाला 21 साल का रंजीतदास भगाकर ले गया।

आरोपी ने दिल्ली के एक मंदिर में ले जाकर जबरदस्ती उसकी बेटी की मांग भर दी। इसी दौरान उसके साथ कई बार जबरन शारीरिक संबंध बनाए। गुड़गांव लौटने पर उसने अपने पिता के साथ मिलकर उन लोगों को डराया और पुलिस को कुछ भी बताने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस ने दोनों गिरफ्तार कर उनके चंगुल से लड़की को आजाद करा परिजनों को सौंप दिया है। थाना प्रभारी नरेश कुमार ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें