फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक : बेटी से ही करने लगा दुष्कर्म, गिरफ्तार

Tue, 17 Jan 2017 04:19 PM IST
यशलोक सिंह/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
rape
विज्ञापन
सागरपुर इलाके में पिता-पुत्री के रिश्ते को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है। कलयुगी पिता को पुलिस ने 14 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में गिरफ्तार किया है। मामले का खुलासा उस समय हुआ जब पेट दर्द की शिकायत करने पर मां उसे अस्पताल ले गई। जांच के बाद डॉक्टरों ने बताया कि नाबालिग के पेट में तीन माह का गर्भ है। 
विज्ञापन



मां ने जब बेटी से पूछताछ की तो उसने खुलासा किया कि उसका पिता कई माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा है। अस्पताल से मिली जानकारी के बाद पुलिस ने पीड़िता के बयान पर मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार 14 साल की नाबालिग परिजनों के साथ सागरपुर इलाके में रहती है। वह नौवीं कक्षा में पढ़ती है। माता-पिता फैक्टरी मेें काम करते हैं। गत 11 जनवरी को नाबालिग ने मां से पेट में दर्द होने की शिकायत की। मां उसे लेकर दीनदयाल उपाध्याय अस्पताल पहुंची थी। 


नाबालिग ने बताया कि दोपहर में मां के फैक्टरी में होने पर पिता घर आ जाता था और उसके साथ दुष्कर्म करता था। आरोपी उसे जान से मारने की धमकी देकर घटना को अंजाम देता था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म व पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी शराब पीने का आदी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें