फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वो मंदिर के पीछे कर रहा था रेप तभी पहुंच गया पुजारी

विज्ञापन
विज्ञापन
दो साल के बच्चे को साथ लेकर मंदिर आई महिला के साथ एक युवक ने मंदिर के पीछे ही बलात्कार किया।
विज्ञापन


मामले का खुलासा तब हुआ जब मंदिर का पुजारी मंदिर के पीछे झाड़ियों के पास गाय बांधने पहुंचा। पुजारी के आने की आहट पाकर आरोपी मौके से फरार हो गया।

मंदिर जैसी पवित्र जबह के पास ऐसा काला कारनामा होने से लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं हैं।

मुंह दबाकर ले गया झाड़ियों में

लोनी के राहुल गार्डन की तीस वर्षीय महिला मजदूरी करती है। सोमवार सुबह 11 बजे वह अपने दो वर्षीय बच्चे को गोद में लेकर पास की राजनविहार कालोनी के मंदिर पर गई थी।

आरोप है कि इसी दौरान तिलकराम कालोनी का अमित (25) वहां पहुंचा तथा महिला का मुंह दबाकर जबरन मंदिर के पीछे रेलवे लाइन के किनारे झाड़ियों में ले गया।

वहां जान से मारने की धमकी देकर महिला के साथ जबरन दुष्कर्म किया। कुछ समय बाद मंदिर का पुजारी झाड़ियों के पास बनी फूस की झोपडी में अपनी गाय बांधने पहुंचा तो युवक उसे देखकर मौके से फरार हो गया।
विज्ञापन

लोगों ने बुलाई पुलिस

महिला ने पुजारी एवं आसपास के लोगों को आपबीती बताई। लोगों ने 100 नंबर पर फोन कर पुलिस को सूचित किया।

पुलिस ने महिला की शिकायत पर आरोपी युवक के विरुद्ध मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। बार्डर चौकी प्रभारी संजय सिंह का कहना है कि महिला को चिकित्सा परीक्षण के लिए भेज दिया गया है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें