फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दिल्ली में 50 वर्षीय विधवा से रेप

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के गोविंदपुरी इलाके में एक विधवा महिला के साथ दुष्कर्म के प्रयास का मामला सामने आया है।
विज्ञापन


महिला की शिकायत पर गोविंदपुरी थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी पहले महिला के पड़ोस में रहता था। मंगलवार शाम तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था।

दक्षिण-पूर्व जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार 50 वर्षीय महिला रीना (बदला हुआ नाम) गोविन्दपुरी की गली नंबर-दो में रहती है। महिला के पड़ोस में राजेन्द्र ग्रोवर(51) नाम का व्यक्ति परिवार के साथ रहता था।
विज्ञापन
विज्ञापन

घर में घुसकर की रेप की कोशिश

कुछ महीने पहले राजेन्द्र परिवार केसाथ फरीदाबाद रहने चला गया था। महिला ने गोविंदपुरी थाना पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि आरोपी सोमवार को उसके घर आया।

उसने उसके साथ छेड़छाड़ की और दुष्कर्म करने क प्रयास किया। महिला ने ये भी आरोप लगाया है कि आरोपी ने उसे गाड़ी में खींचने का प्रयास किया।

गोविंदपुरी थाना पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्जकर तफ्तीश शुरू कर दी है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए दबिश दी जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें