वहशीपन की हद होती है। एक साठ साल के आदमी को दस वर्ष की मासूम को हवस का शिकार बनाते शर्म नहीं आई। ताज्जुब ये है कि आरोपी बुजुर्ग एक ऑटो चालक है और इस वारदात को अंजाम बच्ची को अपने ऑटो में खींचकर दिया।
मामला गीता कॉलोनी का है। बुरी स्थिति में जब बच्ची घर पहुंची तो मां उसे देखकर स्तब्ध रह गई। मां ने इसकी शिकायत गीता कॉलोनी थाने में की। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है।
पुलिस के मुताबिक मासूम अपने परिवार के साथ गीता कालोनी इलाके में रहती है। बृहस्पतिवार दोपहर वह किसी काम से काली माता मंदिर के पास से गुजर रही थी।