नजफगढ़ में हुई मर्सिडीज कार में किशोरी सिमरन की हत्या के आरोपी ने बहुत ही बेहतरीन तरीके से पहले अपनी दाढ़ी कटवायी, अपने चेहरे का लुक बदला फिर खुद को छुपाने के लिए मवेशियों को रखे जाने वाले कमरे में भूसे में छिपा रहा।
हालांकि, पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपी शुभम ने कहा है कि सिमरन की हत्या उसने नहीं की। बल्कि उसने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली।
पुलिस शुभम की इस थ्योरी से पूरी तरह इनकार रही है। जिला पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार का कहना है कि आरोपी अपने बचाव में इस तरह के हथकंडे अपना रहा है।
पुलिस ने हत्याकांड में शुभम के दोस्त योगेश भारद्वाज उर्फ सोनू को भी गिरफ्तार कर लिया है। उस पर किशोरी को अगवा करने व लाइसेंसी हथियार के गलत इस्तेमाल का मामला दर्ज किया है।
पुलिस ने मर्सिडीज कार के मालिक योगेश को भी गिरफ्तार कर लिया है।
सिमरन
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस उपायुक्त सुरेंद्र कुमार ने बताया कि गत मंगलवार की रात शुभम हत्या करने के बाद मौके से फरार हो गया था। पूछताछ में उसने खुलासा किया है कि हत्या के बाद वह हरिद्वार चला गया था।
वहां से आने के बाद वह तुगलकाबाद में रहने वाले अपने एक दोस्त के घर गया जहां वह मवेशी वाले कमरे में छुपकर रह रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए उसने अपना हुलिया भी बदल लिया था। उसने अपनी दाढ़ी कटवा ली थी।
पुलिस टीम को शुक्रवार शाम शुभम के साकेत इलाके में आने की जानकारी मिली। पुलिस की टीम वहां पहुंचकर उसे दबोच लिया। वहीं, पुलिस ने मर्सिडीज कार के मालिक योगेश को भी गिरफ्तार कर लिया है।
नितिन से सिमरन की दोस्ती होने की वजह से शुभम गुस्से में था।
आरोपी शुभम
- फोटो : अमर उजाला
पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अभी तक की जांच में नितिन से सिमरन की दोस्ती होने की वजह से शुभम गुस्से में था। घटना वाले दिन घर के सामने नितिन को देखकर शुभम अपने आप पर काबू नहीं कर पाया और उसने कार की डैशबोर्ड में रखे योगेश के लाइसेंसी पिस्टल से सिमरन की हत्या कर दी।
आरोपियों को तीन दिन की रिमांड पर लेकर उससे पूछताछ की जाएगी। साथ ही क्राइम सीन को री-क्रिएट किया जाएगा। संयुक्त आयुक्त दीपेंद्र पाठक ने बताया कि चार महीना पूर्व शुभम की फेसबुक के जरिये सिमरन से दोस्ती हुई थी।
दोनों एक दूसरे के काफी नजदीक आ गए थे। उनके मुताबिक सिमरन के घर वालों को नितिन से दोस्ती की बात पता थी, लेकिन बाद में शुभम से दोस्ती की बात का पता चला।