फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अधेड़ पड़ोसी ने सातवीं की छात्रा से किया रेप

Sun, 09 Mar 2014 09:29 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली के नारायणा इलाके में एक शख्स ने शनिवार दोपहर पड़ोस में रहने वाली किशोरी से दुष्कर्म किया। मेडिकल जांच में पुष्टि के बाद पुलिस ने दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया।
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी सुरेश (42) को गिरफ्तार कर रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।

पढ़ें: एक मोबाइल कॉल ने नर्क बना दी जिंदगी

पुलिस के अनुसार 15 वर्षीय किशोरी सरकारी स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ती है। उसके माता-पिता मजदूरी करते हैं। शनिवार को वे काम पर गए थे। किशोरी घर में अकेली थी।
विज्ञापन


आरोप है कि इसी दौरान सुरेश घर आया और किशोरी से दुष्कर्म किया। आरोपी ने घटना के बारे में बताने पर उसे जान से मारने की धमकी भी दी।

पढ़ें: चॉकलेट देकर 2 महीने तक बच्ची से करता रहा गंदा काम

रात में किशोरी ने अपनी मां को सारी बात बताई। इसके बाद परिजनों ने पुलिस को सूचना दी।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें