वो बोली मैं उससे शादी डॉटकॉम के जरिये मिली थी। क्या पता था कि वो कॉफी पिलाकर वो मेरी जिंदगी बर्बाद कर देगा...
विज्ञापन
demo pic
देश की राजधानी होने के बावजूद यहां न्याय मिलने की कम संभावना है। मामला ही ऐसा है। यहां कनॉट प्लेस में पालिका बाजार की पार्किंग में एक युवती से दुष्कर्म हो गया और पुलिस दो दिनों तक इस मामले को दबाए रही। ऐसा क्यों किया गया, जब ये सवाले खुद कोर्ट ने उठाए तो पुलिसिया कार्रवाई भी संदेह के घेरे में आ गई। मामले की जड़ तक जाएं तो समझ में आता है कि ऐसा क्यों हुआ..?
demo pic
पीड़ित युवती के बृहस्पतिवार को कोर्ट में बयान दर्ज कराए गए। युवती अपने बयान पर कायम है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। दिल्ली पुलिस दो दिन तक इस घटना पर पर्दा डाले रही।
नई दिल्ली जिला पुलिस अधिकारियों के अनुसार, पीड़ित युवती मीडिया संस्थान में काम करती है। युवती ने कनॉट प्लेस थाना पुलिस को मंगलवार को दी शिकायत में कहा कि शादी डॉटकॉम के जरिये उसकी मुलाकात एक युवक से हुई।
दोनों का मिलना-जुलना शुरू हो गया। युवती ने आरोप लगाया है कि युवक उसे कनॉट प्लेस लेकर गया। यहां पर पालिका बाजार की पार्किंग में युवक ने अपनी गाड़ी खड़ी की, उसने कार में उसे कॉफी पिलाई। कॉफी पीने के बाद...
कॉफी पीने के बाद वह बेहोश हो गई। इसी दौरान आरोपी ने उसके साथ दुष्कर्म किया। जब उसे होश आया, तो उसके कपड़े अस्त-व्यस्त थे। इसके बाद आरोपी उसे पार्किंग में छोड़कर चला गया।
पीड़ित युवती की शिकायत के बाद कनॉट प्लेस पुलिस ने मंगलवार को मामला दर्ज कर लिया। हालांकि बृहस्पतिवार शाम तक आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया गया था। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, आरोपी लखनऊ का रहने वाला है और पेशे से बिल्डर है।
पुलिस अभी उसकी पहचान उजागर नहीं करना चाहती। पुलिस ने बृहस्पतिवार को सीआरपीसी की धारा-164 के तहत युवती के कोर्ट में बयान दर्ज कराए। युवती अपने बयान पर कायम है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि आरोपी को पकड़ने के लिए छापेमारी की जा रही है।
-आरोपी ने कार में नशीली कॉफी पिलाकर किया बेहोश
-पीड़िता के कोर्ट में बयान दर्ज कराए, जांच में जुटी पुलिस