फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ड्रग्स की लत में पति हुआ अंधा, 7 दोस्तों से किया पत्नी की इज्जत का सौदा

Sat, 16 Sep 2017 09:56 AM IST
amarujala.com, Presented by: अभिषेक तिवारी
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
विज्ञापन
एक युवक अपनी नशे की लत को पूरा करने के लिए इस कदर अंधा हो गया कि उसने पति- पत्नी के पवित्र रिश्ते की मर्यादा को तार-तार किया है। मामला चंदीगढ़ के लुधियाना का है। यहां एक युवक ने ड्रग्स खरीदने के लिए पैसे की जरूरत के चलते कथित तौर पर अपनी पत्नी की इज्जत को सात दोस्तों को बेचा है। जिन पर महिला ने बलत्कार करने और न्यूड तस्वीरें खींचने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया की खबर के मुताबिक, जून में महिला द्वारा मामले की शिकायत करने पर दाखा पुलिन ने जांच करके सातों आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की  धारा 376 के तहत एफआईआर दर्ज किया है। इसके साथ ही पीड़ित महिला के पति पर आईपीसी की धारा 120 B (अपराधिक साजिश) का मामला दर्ज किया  गया है।

पढ़ें- आधी उम्र के छात्र की मोहब्बत में शिक्षिका ने उठाया खौफनाक कदम
 
विज्ञापन

यौन उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने पुलिस में की शिकायत

रेप - फोटो : DEMO Pics
मामले में पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इसी साल जून महीने में महिला के द्वारा मामले की शिकायत दर्ज कराई गई थी। जिसमें 22 वर्षीय महिला ने आरोपी पति पर आरोप लगाया है कि वह ड्रग्स एडिक्ट है। और उसने पैसे के लिए गांव के ही सात दोस्तों से पत्नी की इज्जत का सौदा किया।

पीड़ित महिला की शादी 2011 में हुई है जिससे उनको एक लड़का भी है। इसके अलावा पुलिस ने बताया कि युवक के सातों दोस्तों ने महिला के साथ रेप किया और उसकी न्यूड तस्वीरें भी क्लिक की थी, जिनके बल पर आरोपियों ने अपनी हवस की भूख को मिटाने के लिए लगातार महिला को ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। जिसके बाद आरोपियों के यौन उत्पीड़न से तंग आकर महिला ने मामले की शिकायत पुलिस स्टेशन में दर्ज कराई। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें