फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहे के रॉड से दरवाजा तोड़कर महिला से रेप

Thu, 27 Nov 2014 09:36 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, ग्रेटर नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
ग्रेटर नोएडा के जेवर में क्षेत्र के एक गांव में युवक ने घर में घुसकर महिला से दुष्कर्म किया। उसने पीड़िता की बेटी से भी मारपीट की। आरोपी बाइक को छोड़कर वहां से भाग गया। पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की।
विज्ञापन


पीड़िता अपनी बेटी और मां के साथ जेवर के एक गांव में रहती है। महिला का आरोप है कि बुधवार देर शाम गांव के एक युवक ने घर में घुसने का प्रयास किया। बाहर का गेट बंद होने के कारण उसने लोहे की रॉड से गेट तोड़ दिया।

फिर युवक ने तमंचा दिखाकर उससे रेप किया। पीड़िता के शोर मचाने पर वहां आई उसकी बेटी के साथ आरोपी ने मारपीट की। आरोप है कि सूचना मिलने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची।
विज्ञापन


महिला ने बृहस्पतिवार को एसपी देहात डॉ. बृजेश कुमार सिंह से रिपोर्ट दर्ज करने की मांग की। एसपी देहात ने मामले की जांच के बाद रिपोर्ट दर्ज कराने की बात कही है।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें