फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

‘ड्रग्स देकर किया रेप, गर्भवती होने पर दी जानकारी’

Wed, 21 Sep 2016 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
विज्ञापन
सहपाठी नाइजीरियन छात्र के रेप का शिकार हुई केन्या की छात्रा ने एफआईआर में दिए गए बयानों को अदालत में दोहराया है। पुलिस ने पीड़िता के बयानों का अवलोकन करने के बाद यह जानकारी दी।
विज्ञापन


छात्रा ने कहा कि आरोपी ड्रग्स देकर उससे रेप करता था। गर्भवती होने पर उसेे इसकी जानकारी हुई। हालांकि गर्भ में पल रहे भ्रूण के संबंध में उसने कोई निर्णय नहीं लिया है। बता दें कि केन्या निवासी बीटेक की छात्रा ने पिछले सप्ताह कासना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी। छात्रा का कहना था कि पहले वह अपने भाई के साथ रहती थी।

उससे झगड़ा होने के बाद वह सहपाठी मिस्टर ओबिना के साथ रहने लगी। आरोप है कि इस दौरान ओबिना छात्रा को ड्रग्स देकर रेप करता रहा। छात्रा जब दो माह की गर्भवती हो गई, तब उसे इसकी जानकारी हुई। 
विज्ञापन


केन्या दूतावास से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। सोमवार को पीड़ित छात्रा के बयान दर्ज कराए गए थे। पुलिस ने आरोपी का पासपोर्ट जब्त कर उसे रद्द करने की रिपोर्ट भेज दी थी। कासना कोतवाली प्रभारी सुधीर कुमार त्यागी का कहना है कि जो बयान छात्रा ने एफआईआर में दिए थे, उसे अदालत में भी दोहराया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें