फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

घर में बच्ची को अकेला पाकर पड़ोसी ने मासूम से किया दुष्कर्म

Tue, 31 May 2016 12:40 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नोएडा
विज्ञापन
बच्ची से दुष्कर्म - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
डेल्टा-1 स्थित झुग्गियों में रहने वाली पांच वर्ष की बच्ची से रविवार को पड़ोसी युवक द्वारा दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़ित परिजन की शिकायत पर सूरजपुर थाना पुलिस ने आरोपी युवक को सोमवार को गिरफ्तार कर लिया है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी पर संबंधित धाराओं में पोक्सो एक्ट लगाकर उसे जेल भेज दिया है। मूलरूप से जिला महोबा निवासी अजय डेल्टा-3 स्थित झुग्गियों में रहता है। वह श्रमिक के रूप में एक बिल्डर साइट पर कार्य करता है। 

आरोप है कि रविवार को उसने यहीं पास में रहने वाले एक परिवार के घर में घुस गया। यहां दंपति घर से कुछ दूरी पर था। वहीं, पांच वर्ष की बच्ची घर में अकेली थी। आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। बच्ची के रोने की आवाज सुनकर पड़ोसी और परिजन घर की ओर दौड़े तो आरोपी बच्ची को छोड़कर भाग गया। 
विज्ञापन


पीड़ित परिजनों ने थाना सूरजपुर में मामले की शिकायत दी। थाना प्रभारी प्रवीण यादव ने बताया कि सोमवार को पुलिस ने उसे डेल्टा-3 से ही गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पोक्सो एक्ट समेत अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी को न्यायालय में पेश किया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें