फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेक्स रैकेट का पर्दाफाश : महिलाओं ने बतायी दो साल से जिस्मफरोशी का धंधा करने की वजह

Mon, 13 Jun 2016 04:33 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, गाजियाबाद
विज्ञापन
सेक्स रैकेट - फोटो : demo pic
विज्ञापन
विजयनगर पुलिस ने सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए छह महिलाओं और चार पुरुषों को गिरफ्तार किया है। दो साल से यह धंधा चल रहा था। रविवार शाम पुलिस को सूचना मिली कि प्रताप विहार के ब्लाक के एक फ्लैट में जिस्मफरोशी का धंधा चल रहा है।
विज्ञापन


सीओ प्रथम के नेतृत्व में पुलिस टीम ने छापारी की तो वहां सेक्स रैकेट संचालक महिला समेत छह महिलाएं और चार पुरुष मिले। पुलिस ने उनसे पूछताछ की तो पता चला कि एक साल पहले भी संचालिका गिरफ्तार की गई थी। 

छह माह पहले जेल से छूटकर आई और उसने फिर यह धंधा शुरू कर दिया। यह फ्लैट संचालिका की है। सीओ इंद्रपाल सिंह ने बताया कि पकड़े गए आरोपियों में शेखर, राधेश्याम, दीपक और राम सिंह हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सुबह नौ बजे रात आठ बजे तक होती थी जिस्मफरोशी

देह व्यापार - फोटो : Demo pic
यह बम्हैटा और विजयनगर के रहने वाले हैं। महिलाओं में संचालिका समेत चार विजयनगर की हैं, एक-एक बंगाल और बिहार की है। इनसे 4500 रुपये बरामद किए हैं। ग्राहकों को फ्लैट में लाने के लिए संचालिका ने एक कार भी लगाई हुई थी।

सुबह नौ बजे से रात नौ बजे तक फ्लैट में जिस्मफरोशी होती थी। आसपास के लोग भी इससे परेशान थे। महिलाएं बोलीं, आर्थिक तंगी की वजह से धंधे में- पुलिस गिरफ्त में आईं महिलाओं ने बताया कि वह सभी शादी-शुदा हैं। पति कमाता नहीं है। आर्थिक तंगी की वजह से इस धंधे में हैं।

कब-कब पकड़े गए सेक्स रैकेट-
20 मई 16- विजयनगर में दो युवतियों समेत पांच गिरफ्तार
13 फरवरी 15- मसूरी में होटल से छह युवतियां और 67 रईसजादे गिरफ्तार
10 अगस्त 13- बजरिया में होटल से 56 लड़के, 56 लड़कियां पकड़े
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें