बाइक सवार दो बदमाशों ने ऑफिस से लौट रहे एक युवक से तमंचे के बल पर मोबाइल और पर्स लूट लिया। विरोध करने पर बदमाश युवक को गोली मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पीड़ित ने घटना की शिकायत फेज-3 पुलिस से की है। पुलिस के बताया कि गाजियाबाद निवासी अनिरुद्ध कुमार ग्रेटर नोएडा स्थित गौड़ सिटी में रहते हैं। वह सेक्टर-67 स्थित एक कंपनी में डाटा एंट्री का काम करते हैं।
बुधवार रात करीब 11 बजे वह कंपनी से वापस घर लौट रहे थे। इस दौरान वह ग्लोबल स्कूल के पास ऑटो का इंतजार करने लगे, तभी बाइक सवार दो बदमाश उनसे पता पूछने के बहाने रुक गए।
पीड़ित का आरोप है कि एक युवक ने तमंचा उनकी कनपटी पर लगा दिया। इसके बाद जान से मारने की धमकी देकर मोबाइल फोन और पर्स लेकर फरार हो गए।