ग्रेटर नोएडा के सूरजपुर कोतवाली क्षेत्र के हिंडन पुश्ते पर बाइक सवार बदमाशों ने एक प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या कर दी।
जबकि उनका साथी बाल-बाल बच गया। हत्या के बाद बदमाश फरार हो गए। घटना शुक्रवार शाम की है। पुलिस हत्या के पीछे प्रॉपर्टी का विवाद बता रही है।
पुलिस ने बताया कि नोएडा के बरौला निवासी मुकेश शर्मा और सेक्टर-47 निवासी लोकेश चौहान ग्रेटर नोएडा में प्रॉपर्टी डीलिंग का काम करते थे। कुलेसरा के आसपास एक जमीन को लेकर किसी से विवाद चल रहा था।
यह भी पढ़ें: कपड़े पहनकर नहाने को बोला तो ईंट से कूंच दिया चेहरा
शुक्रवार शाम को हिंडन पुश्ते से वह अपनी स्विफ्ट डिजायर से जा रहे थे। रास्ते में पुश्ता पर एक बाइक सड़क पर पड़ी हुई थी।
बाइक के पास जैसे ही गाड़ी रोकी तो कुछ युवकों ने फायरिंग कर दी, जिसमें मुकेश शर्मा के सिर में गोली लगने से मौके पर ही मौत हो गई। जबकि उनके साथी लोकेश चौहान के हाथ को गोली छूकर निकल गई।
घटना के बाद बदमाश बाइक से फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि घायल लोकेश ने हत्यारोपियों को घटनास्थल पर ही पहचान लिया था। रिपोर्ट के आधार पर हत्यारों की गिरफ्तारी के प्रयास शुरू कर दिए हैं।