फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गला दबाकर की गई थी प्रॉपर्टी डीलर की हत्या

Fri, 05 Sep 2014 09:18 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदाबाद में एनआईटी से अपहृत प्रॉपर्टी डीलर की हत्या गला दबाकर की गई थी। पुलिस के मुताबिक, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। शुक्रवार को पोस्टमार्टम के बाद शव का अंतिम संस्कार कर दिया गया। पुलिस का दावा है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है, जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन


एनआईटी से 18 अगस्त को अपहृत हुए कारोबारी राणा प्रताप आहुजा का बृहस्पतिवार को शव मिलने के बाद परिजनों ने हाईवे पर हंगामा किया था। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए रोहतक भेजा गया था। पुलिस के मुताबिक, शुक्रवार को आई रिपोर्ट में मौत का कारण गला दबाना बताया गया है।

पढ़ें- व्यापारी की मौत के विरोध में नेशनल हाईवे जाम

उधर, पुलिस आयुक्त एएस चावला का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है। जिन दो संदिग्धों के नाम परिजनों ने दिए हैं उनकी भी जांच-पड़ताल हो रही है। पुलिस के मुताबिक, यह कारण अभी स्पष्ट नहीं हो पा रहा है कि हत्या क्यों की गई। पुलिस की कई टीमें इस वारदात को सुलझाने में जुटी हुई हैं।
विज्ञापन


उल्लेखनीय है कि राणा प्रताप का शव छांयसा थानाक्षेत्र में यमुना नदी से मिला था। उसके बाद गुस्साए परिजनों ने दोपहर दो बजे से 5 बजे तक हाईवे जाम कर दिया था। परिजनों ने पुलिस पर आरोप लगाया कि यदि शुरू से ही तत्परता दिखाई जाती तो जान बच सकती थी।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें