फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

टीवी का सुपर स्टार कैसे बना 'अपराधी'!

विज्ञापन
विज्ञापन
मंगलवार को दिल्ली हाई कोर्ट ने कहा कि शोएब इलियासी पर उनकी पत्नी की हत्या का भी केस चलाया जाएगा। एक जमाने में टीवी की दुनिया के सबसे बड़े स्टार पर पहले से ही अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और उसे आत्महत्या के लिए मजबूर करने का केस चल रहा है।
विज्ञापन


आज भले ही टेलीविजन की दुनिया पर कपिल शर्मा का दबदबा है और कॉमेडी नाइट्स सुर्खियों में है, लेकिन कम ही लोग जानते हैं कि भारतीय टेलीविजन पर रिएलिटी शो की शुरूआत शोएब इलियासी ने की थी। नब्बे के दशक में वह टीवी की दुनिया के सुपर स्टार थे।

इस शख्स ने अपने शो के माध्यम से खोजी पत्रकारिता की मिसाल पेश की। आइए जानते हैं एक सुपर स्टार के मुजरिम बनने तक की उनकी पूरी कहानी।
Trending Videos

कोई नहीं था शोएब का समर्थक

शोएब के शो का नाम 'इंडियाज मोस्ट वांटेड' था। नब्बे के दशक की शुरूआत में लंदन से लौटे शोएब के इस शो की कहानी भी कम दिलचस्प नहीं है।

शोएब के इस शो के केंद्र में थे देश के सबसे खूंखार अपराधी। वो दिखाना चाहते थे कि कैसे ये अपराधी अपने गैंग को चलाते हैं और अपराधों को अंजाम देते हैं। अपने इस प्रस्ताव के साथ वो जिस भी चैनल मालिक के पास गए उन्हें निराशा ही मिली।

आखिर ज़ी टीवी ने उनके शो को दिखाने का साहस किया। शो के टीवी पर आते ही इसने लोकप्रियता की नई कहानी लिख दी।

पुलिस भी मांगती थी शोएब से मदद

इंडियाज मोस्ट वांटेड अपनी तरह का पहला ऐसा शो था जो एंटी क्राइम एक्टीविजम पर आधारित था। इस शो में कुख्यात अपराधियों से जुड़ी इतनी गहन और डिटेल जानकारी होती थी कि पुलिस महकमा भी चौंक गया।

जल्द ही पुलिस ने शोएब इलियासी से संपर्क किया। माना जाता है कि कई कुख्यात अपराधियों को पकड़वाने में शोएब ने पुलिस की मदद भी की।

कौन हैं शोएब इलियासी

दिल्ली में जन्में शोएब ने जामिया मिल्लिया इस्लामिया से पत्रकारिता की पढ़ाई की। इसके बाद वो लंदन चले गए जहां उन्होंने टीवी एशिया में काम किया। जल्द ही वो इस चैनल के प्रोग्राम प्रोड्यूसर बन गए।

1996 में शोएब भारत आए और एक क्राइम बेस्ड रिएलिटी शो पर काम शुरू किया। नब्बे के दशक में कोई भी टीवी चैनल इस तरह के शो को दिखाने के लिए तैयार नहीं था।

काफी बातचीत के बाद जी टीवी ने उनके प्रोग्राम के 26 एपिसोड दिखाने का फैसला किया। आगे चलकर शोएब ने दूरदर्शन के लिए भी कुछ कार्यक्रम बनाए।
विज्ञापन

135 कुख्यात अपराधी हुए शोएब के शिकार

माना जाता है कि छह साल के अंदर ही शोएब की मदद से पुलिस ने 135 से ज्यादा अपराधियों को पकड़ा। 2000 में उनपर अपनी पत्नी को दहेज के लिए प्रताड़ित करने और आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगा।

फिलहाल वो कुछ मैगजीन और एक इंटरनेट पोर्टल को चलाते हैं। 2006 में उन्होंने दूसरी शादी कर ली। उनकी एक 17 साल की बेटी और पांच साल का बेटा भी है। उनकी बेटी का नाम आलिया और बेटे के नाम मिहरान है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें