फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑडी में बैठकर भागा कैदी, देखती रही पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
दिल्ली में धोखाधड़ी के मामले में विचाराधीन कैदी बृहस्पतिवार को पुलिस को चकमा देकर ऑडी से फरार हो गया। जानकारी के अनुसार पीतमपुरा निवासी गौरव सेट्ठी को साकेत अदालत में पेशी करवाकर पुलिस तिहाड़ जेल ला रही थी।
विज्ञापन


हरिनगर इलाके में कैदी ने पुलिसकर्मियों से खाना खिलाने के लिए कहा। पुलिसकर्मी उसे एक ढाबे में ले गए, जहां वह खाना खाने लगा।

इसी दौरान ढाबे के बाहर एक ऑडी कार आकर रुकी। हाथ धोने के बहाने पुलिसकर्मियों को झांसा देकर गौरव ऑडी कार में बैठ गया। इसके बाद ऑडी कार चालक तेज रफ्तार से कार को भगा ले गया।
Trending Videos
विज्ञापन

सबने साध ली चुप्पी

पुलिसकर्मियों ने घटना की जानकारी तिहाड़ जेल प्रशासन को दी। इसके बाद इसकी शिकायत हरिनगर थाने में की गई। मामला दर्ज कर पुलिस फरार कैदी की तलाश कर रही है।

साथ ही कैदी को अदालत से ला रहे पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय जांच के आदेश दे दिए गए हैं। कोई भी पुलिस अधिकारी इस बाबत कुछ भी कहने से बच रहा है।

हालांकि उन्होंने घटना की पुष्टि कर दी है। उनका कहना है कि विचाराधीन कैदी को लेकर तिहाड़ जेल आने वाले पुलिसकर्मियों से पूछताछ की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें