फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेल में कैदी ने दूसरे कैदी संग जान से मारने की धमकी देकर किया कुकर्म 

Wed, 01 Jun 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
Jail
विज्ञापन
रोहिणी जेल में बंद एक कैदी ने दूसरे कैदी पर कुकर्म करने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपी ने उसे पिटवाने और जान से मारने की धमकी देकर उसके साथ कुकर्म किया।
विज्ञापन


पीड़ित कैदी की शिकायत पर समयपुर बादली थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार मोहन कुमार (22) (बदला हुआ नाम) पटेल नगर इलाके में रहता है। 

गत 27 फरवरी 2016 को प्रसाद नगर थाना पुलिस ने मोहन को लूटपाट के मामले में गिरफ्तार किया था। उसके बाद से वह रोहिणी जेल के वार्ड नंबर 6 में बंद है। 
विज्ञापन

जेल में महिला - फोटो : demo pics
मोहन ने शिकायत में कहा कि विशाल नामक कैदी ने उसकी पिटाई करवाने व जान से मारने की धमकी देकर पीड़ित के साथ गेस्ट हाउस में सफाई के नाम पर बंद करके कुकर्म किया। 

घटना के बाद से वह काफी डरा हुआ था। वह जेल प्रशासन से मिलने की कोशिश कर रहा था। लेकिन विशाल उसे धमका देता था। किसी तरह दो दिन पूर्व उसने जेल प्रशासन को इसकी शिकायत की।

 मेडिकल जांच में कुकर्म की पुष्टि होने पर पुलिस ने इस बाबत मामला दर्ज कर लिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें