फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शर्मनाक: घर के बाहर सो रही आठ साल की बच्ची को अगवा कर किया रेप 

Wed, 01 Jun 2016 01:14 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
रेप - फोटो : प्रतीकात्मक चित्र
विज्ञापन
अमन विहार के किराड़ी में शर्मशार करने वाली घटना सामने आई है। एक युवक ने घर के बाहर सो रही आठ साल की बच्ची को उठाकर सुनसान जगह पर ले गया और उसके साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन


कुछ देर बाद बच्ची के घर लौटने पर परिजनों को घटना की जानकारी मिली। बच्ची का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जांच के दौरान पुलिस को पीड़िता के घर से कुछ दूरी पर स्थित एक मकान में कैमरे लगे मिले, जिसमें आरोपी को बच्ची को उठाकर ले जाते हुए देखा गया। 

पुलिस ने आरोपी की पहचान की और उसे दबोच लिया। अमन विहार थाना पुलिस ने आरोपी पर दुष्कर्म और पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्र्ज किया है। पुलिस के अनुसार 8 साल की बच्ची अपने परिजनों के साथ किराड़ी में रहती है। उसके पिता फैक्टरी में काम करते हैं। गत शुक्रवार की रात बच्ची अपने भाई के साथ घर के बाहर सो रही थी। 
विज्ञापन


रात करीब डेढ़ बजे एक अज्ञात युवक उसे सोते हुए उठाकर ले गया। बच्ची ने अपने को युवक के चंगुल से छुड़ाने की कोशिश की, लेकिन युवक एक हाथ से बच्ची का गला पकड़ा और दूसरे से उसके मुंह को बंद कर सुनसान जगह पर ले गया। जहां आरोपी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। 
विज्ञापन

सीसीटीवी फुटेज से आरोपी की हुई पहचान

पु‌लिस - फोटो : file photo
कुछ देर बाद बच्ची अपने घर पहुंची और परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजनों ने इसकी शिकायत अमन विहार थाना पुलिस को दी। पुलिस ने बच्ची को अस्पताल में भर्ती कराया। जहां जांच में बच्ची के साथ दुष्कर्म किए जाने की पुष्टि हुई। 

पुलिस ने बच्ची को अगवा कर रेप करने का मामला दर्ज कर जांच शुरू की। जांच के दौरान पुलिस ने देखा कि पीड़िता के घर से कुछ दूरी पर एक मकान में सीसीटीवी कैमरा लगा है। पुलिस ने उस कैमरे की फुटेज को खंगाला। जिसमें पुलिस ने एक युवक को बच्ची को उठाकर ले जाते हुए देखा। युवक की पहचान किराड़ी निवासी सूरज उर्फ मोंटू (18) के रूप में हुई। 

पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। उधर, मीडिया में सीसीटीवी फुटेज आने के बाद मामले का खुलासा हुआ। उसके बाद से पुलिस ने सीसीटीवी कैमरे के मालिक पर दवाब बनाना शुरू कर दिया। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें