फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शादी का बहाना लेकर सात दिन के लिए आया कैदी फरार, गिरफ्तार

Fri, 11 Nov 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, फरीदाबाद
विज्ञापन
- फोटो : Getty Images
विज्ञापन
दरबारी गांव के रहने वाले हत्या के आरोपी नंद किशोर को सीआईए 17 की पुलिस ने बुधवार को बादशाहपुर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने छानबीन के बाद बृहस्पतिवार को उसे अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है।
विज्ञापन


सीआईए 17 के प्रभारी नरेन्द्र चौहान ने बताया कि जून माह में नंद किशोर अपनी शादी का बहाना बना कर जेल से सात दिन के लिए बाहर आया था। वापस न जाने पर उसके खिलाफ बादशाहपुर थाने में मामला दर्ज है। पुलिस टीम ने सूचना के आधार पर छापेमारी कर बुधवार की रात को उसे गिरफ्तार किया।

पुलिस ने छानबीन के बाद उसे अदालत में पेश किया। जहां पर अदालत ने 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भोंडसी जेल भेज दिया है। गौरतलब है कि आरोपी नंद किशोर को गिरफ्तारी के मामले में हाईकोर्ट ने पुलिस आयुक्त को तलब किया है। थाना प्रभारी सहित चार लोग लाइन हाजिर हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें