फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोली मारकर युवक की हत्या, बागपत के रमाला का था सोनू

Fri, 11 Nov 2016 12:07 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
सोनू का शव मिलने की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस । - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
शामली के कांधला क्षेत्र में किवाना रोड फजलपुर रजवाहे के पास खेत में युवक का गोली लगा शव मिलने सनसनी फैल गई। मृतक की पहचान सोनू पुत्र महेंद्र निवासी गूंगाखेड़ी थाना रमाला (बागपत) के रूप में हुई। वह कुछ दिन पूर्व ही अपनी भाभी की हत्या के मामले में जमानत पर जेल से बाहर आया था।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार दोपहर किवाना रोड फजलपुर रजवाहे के पास खेत पर पहुंचे किसान सफदर ने युवक का शव पड़ा देखा। किसान की सूचना पर थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया।

पुलिस के अनुसार मृतक जेब से मिले पैन कार्ड व अन्य कागजात के आधार पर उसकी पहचान सोनू पुत्र महेंद्र निवासी ग्राम गूंगाखेड़ी थाना रमाला जनपद बागपत के रूप में हुई। पुलिस ने उसके परिजनों को सूचना दे दी और शव पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। शाम को गूंगाखेड़ी निवासी महेंद्र ने थाने पहुंचकर मृतक की शनाख्त की। 
विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक सोनू, उसके भाई और मां के खिलाफ दहेज हत्या का मामला दर्ज है। सोनू के बड़े भाई की पत्नी रेनू की पूर्व में हत्या हो चुकी है। इस मामले में चार दिन पूर्व ही सोनू जमानत पर छूटकर जेल से बाहर आया था।

उधर, गत सात नवंबर को सोनू अपने पिता महेंद्र के साथ बागपत में केस की पैरवी के लिए गया था। उसी दिन सोनू वहां से शामली किसी जरूरी काम से जाने के लिए कहकर गया था, लेकिन वह शामली से घर नहीं लौटा। तीन दिन से परिजन उसको तलाश रहे थे कि बृहस्पतिवार को उसका शव पड़ा मिला। थानाध्यक्ष अनुराधा सिंघल का कहना है कि अज्ञात आरोपियों के खिलाफ हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें